Bank Holiday in August 2021: फिर से बैंकों की लंबी छुट्टी, लगातार 5 दिनों के लिए बैंक रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। हाल ही में बैंकों की लंबी छुट्टियां हुई और बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद रहें। बैंकों की लंबी छुट्टी का सिलसिला जारी है। एक बार फिर से बैंकों की लंबी छुट्टी होने जा रही है। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बचा हुआ है तो बिना देर किए इसे 19 अगस्त से पहले निपटा लें, क्योंकि 19 अगस्त के बाद के बार फिर से बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है।

लगातार 5 दिन बैंक बंद
RBI द्वारा बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट साझा की गई है। आरबीआई के आधिकारिक वेबसाइट पर साल 2021 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की जा चुकी है। इस लिस्ट के मुताबिक 19 अगस्त 2021 से 23 अगस्त 2021 तक बैंकों की लंबी छुट्टी होगी। हालांकि ये छुट्टी हर राज्य में अलग अलग दिन होगी। कुछ राज्यों में स्थानीय जरूरत, त्योहारों के मुताबिक छुट्टियां होती हैं।

19 अगस्त से 23 अगस्त तक बैंक बंद
- 19 अगस्त को मुहर्रम के चलते अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अगस्त को मुहर्रम और ओणम के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्ची और केरल के बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अगस्त को थिरुवोणम के अवसर पर कोच्ची और केरल के बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अगस्त को रक्षाबंधन और रविवार की छुट्टी होगी।
- 23 अगस्त को श्री नारायण गुरु जयंती के चलते कोच्ची और केरल जोन में बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त में लंबी छुट्टी
अगस्त महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां है। बैंक 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। 19 से 23 अगस्त तक बंद रहने के बाद 28 अगस्त को महीने के चौथा शनिवार के चलते देशभर के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 29 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी। जबकि 30 अगस्त को जन्माष्टमी के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं 31 अगस्त को कृष्णाष्टमी के चलते हैदराबाद के बैंक बंद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications