धोखाधड़ी के शिकार हो रहे बैंक ग्राहक, ICICI ने जारी की चेतावनीपूर्ण सलाह, इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
ICICI Bank: इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड बहुत तेजी से हो रहे हैं। इसको लेकर आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को चेतावनी देते हुए एक सलाह जारी की है। बैंक ने फ्रॉड लिंक और फाइलों के प्रति सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।
बैंक इन मामलों पर तेजी से कार्रवाई करता है। ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए समय-समय पर निर्देश जारी करते रहता है। ग्राहकों को हार्मफूल फाइलों को डाउनलोड करने से रोकता है। ये फाइलें पेमेंट ऐप्स पर पंजीकरण करने पर ग्राहकों के मोबाइल से मैसेजों को फॉरवर्ड करने के साथ-साथ ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारी को फॉरवर्ड करने में मदद करती है।

इस बीच बैंक ने ग्राहकों से सतर्क रहने और अपने स्मार्टफोन पर कोई भी संदिग्ध एप्लिकेशन इंस्टॉल न करने को कहा है। बैंक ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक कभी भी अपने ग्राहकों को कोई एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज नहीं भेजता है, जिसमें उन्हें किसी विशेष मोबाइल नंबर पर कॉल करने या कोई एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- ICICI increases FD rate: आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज, जानिए कितना मिलेगा फायदा












Click it and Unblock the Notifications