Bank Holiday on Chhath puja 2021: छठ पूजा पर इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी, पूरी लिस्ट यहां
Bank Holiday on Chhath puja 2021: छठ पूजा पर इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी, पूरी लिस्ट यहां
नई दिल्ली, 9 नवंबर। छठ पूजा 2021( Chhath Puja 2021) की शुरुआत हो चुकी है। इस पूजा के दौरान कई बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली , झारखंड में छठ के अवसर पर 10 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। छठ के कारण इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलज बंद रहेंगे। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भी कई राज्यों में छठ के मौके पर बैंकों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

छठ पूजा के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है। वहीं दिल्ली में भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा बिहार-झारखंड में हर साल की तरह इस साल भी छठ के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। वहीं अगर बैंकों की छुट्टी की बात करें तो छठ पूजा के कारण बिहार, झारखंड में सभी सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे। पटना , रांची में 10 नवंबर को छठ पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी है। जबकि 11 नवंबर को भी पटना में बैंक बंद रहेंगे।
बैंकों की लंबी छुट्टी
वहीं इस हफ्ते बैंकों की लंबी छुट्टी हैं। 10 और 11 नवंबर को जहां बैंक बंद रहेंगे तो वहीं 12 नवंबर को वंगला त्योहार की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 13 नवंबर को महीन के दूसरे शनिवार और 14 नवंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। अगर नवंबर महीने की बात करें तो इस महीने 17 दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से बैंकों की छुट्टी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications