LPG Cylinder Price hike today: बजट के दिन ही फूटा महंगाई बम, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए क्या हो गई कीमत?

LPG Cylinder Price hike today: फरवरी माह के पहले दिन ही ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन पर महंगाई बम जो फूटा है। दरअसल आज सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है।

 LPG Cylinder Price hike today

शादियों के सीजन में बढ़ी डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की वृद्दि की गई है।

19KG कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम

लेकिन ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों पर हुई है लेकिन घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो कि बड़ी राहत की बात है।

मालूम हो कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गए हैं। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करती हैं। एक जनवरी को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Cylinder Price) के दामों में कटौती की थी लेकिन आज दाम बढ़ा दिए हैं।

नई कीमतों के बाद चारों शहर में अब एलपीजी सिलेंडर के दाम निम्नलिखित हैं

  • दिल्ली में 1769.50 रुपए
  • कोलकाता में 1887.00 रुपए
  • मुंबई में 1723.50 रुपए
  • चेन्नई में 1937 रुपए

खास बात ये है कि आज के ही दिन 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट (Budget 2024) पेश होने जा रहा है। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज संसद में पेश करेंगी और आज के ही दिन एलपीजी प्राइस बढ़ा दी गई है।

निर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करेंगी

मालूम हो कि नरेंद्र मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में यह दूसरा अंतरिम बजट है। निर्मला सीतारमण छठी बार बजट पेश करेंगी। आय़ ये उनका अंतरिम बजट है, उम्मीद की जा रही है कि चुनावी साल होने के कारण आज का बजट लोकलुभावन होगा। देखते हैं आज वित्तमंत्री के पिटारे से क्या-क्या निकलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+