बेहाल वेनेजुएला, जहां गत्ते के बक्से में रखे जा रहे हैं नवजात बच्चे
नई दिल्ली। वेनेजुएला एक तेल संपन्न देश है इसके बावजूद देश की यह हालत हो गई है कि लोग खाने को तरस रहे हैं। दवाईयां और जरुरी सुविधा ना होने की वजह से अस्पतालों बेहाल है। आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक देश में महंगाई 1200 फीसदी तक बढ़ सकती है इन सबका कारण वेनेजुएला इकोनॉमी में तेजी से आई गिरावट को बताया जा रहा है। इसका असर वेनेजुएला के अस्पतालों पर देखने को मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर वेनेजुएला के एक अस्पताल की फोटो वायरल हुई है। इस फोटो में नवजात बच्चों को गत्ते के बक्से में रखा हुआ दिखाया गया है। नवजात बच्चे कंबल लपेटे गत्ते के बक्से में रखे हुए है। हर गत्ते के सामने की ओर स्लिप चिपकाई गई है, जिससे की उनकी पहचान की जाती है।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला की अधिकतर अस्पतालों का हाल यहीं है। अस्पताल सीमित संसाधनों के अभाव में चल रहे हैं। अस्पतालों में ना तो दवाईयां उपलब्ध है और ना ही इलाज के जरुरी उपकरण। इन अभावों की वजह से मौत की तादात बढ़ती जा रही है। हाल ही में भारत ने वेनेजुएला की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। भारत ने इस देश को दवाईयां निर्यात करने का भरोसा दिलाया है।












Click it and Unblock the Notifications