इंटेलिजेंट एटीएम: यहां मूवी टिकट होगी बुक, लोन भी मिलेगा

चेन्नई। जरा सोच के देखिए कि आप किसी एटीएम सेंटर पर जाएं और बिना एटीएम कार्ड के ही एटीएम से अपने बिल का भुगतान, मूवी टिकट या फिर किसी फ्लाइट की टिकट बुक कर लें। अगर आपको ये नामुमकिन लग रहा है, तो आपको बता दें कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा वन टाइम पासवर्ड के जरिए ऐसा करना जल्द ही मुमकिन होने वाला है।

atm

एटीएम निर्माता कंपनी एनसीआर ने हाल ही में मेट्रो शहरों में ऐसे ही 6 एटीएम लॉन्च किए हैं, जो आपके लिए ये सारे काम करेंगे। ये एटीएम भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर लॉन्च किए गए हैं। फिलहाल ये एटीएम एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए हैं। अगर ये एटीएम कामयाब रहे तो ऐसे ही और भी एटीएम लॉन्च किए जाएंगे, जो पूरे देश में लगाए जाने की योजना है।

कैसे आया ये आइडिया?

एफएसएस, सीएमएस, एजीएस और ओईएम जैसे एटीएम मैनेजर्स बनाने वाली कंपनी डायबोल्ड और एनसीआर ने इस तरह के इंटेलिजेंट एटीएम बनाने की सोची। ये कंपनियां ऐसे एटीएम बनाना चाहती हैं, जिनसे न सिर्फ पैसे निकालने का काम हो, बल्कि और भी कई सारे काम हो सकें।

इन एटीएम से कैश रिसाइकिलिंग, फॉरेन एक्सचेंज, लोन का भुगतान, चेक को कैश कराना, बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और डीटीएच टॉप अप करने जैसे काम हो सकेंगे। इन एटीएम से बैंक अकाउंट खोलना भी जल्द ही आसान हो जाएगा।

इन एटीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो सकेगी और आपके द्वारा दिए गए केवाईसी दस्तावेजों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इन नए एटीएम से 50 हजार रुपए तक का त्वरित कर्ज भी आपको मिल सकता है।

कौन से बिलों का होगा भुगतान?

इन एटीएम की मदद से अदानी गैस, बीएसईए राजधानी पावर, सेन्ट्रल डिस्ट्रिब्यूशन, ईस्टर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन और टाटा पावर जैसी कंपनियों के बिलों का भुगतान इन नए एटीएम से किए जाने की योजना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+