ई-कॉमर्स कंपनी AskMe पर लगा ताला, 4000 नौकरियों पर लटकी तलवार

नयी दिल्ली। दिल्ली से सटे गुड़गांव में स्थित ई कॉमर्स कंपनी आस्क मी बाजार के बंद होने की खबर से 4000 नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है। कंपनी अपना कारोबार बंद कर दिया है। शॉपिंग वेबसाइट पर ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है।

 ask me bazare

कंपनी के बंद होने से 4000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है, हलांकि कंपनी के बंद होने को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के सामने पैदा हुई गंभीर नगदी संकट की वजह से वेबसाइट को बंद करने का फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कंपनी के प्रमुख निवेशक एस्‍ट्रो होल्‍ड‍िंग्‍स आस्‍कमी ग्रुप से अलग हो गई है, जिसकी वजह से कंपनी के सामने फाइनेंस की समस्या आ गई है। आपको बता दें कि इस ई कॉमर्स कंपनी में एस्ट्रो होल्डिंग कंपनी की 97 फीसदी हिस्सेदारी थी, लेकिन उनके हाथ खीचने की वजह से अब कंपनी को कारोबार खतरे में आ गया है और कंपनी को बंद करने की नौबत आ गई है। आपको बता दें कि आस्‍कमी डॉट कॉम की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। कंपनी ने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट आस्‍कमीबाजार 2012 में लॉन्‍च की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+