अंबानी को पछाड़ गौतम अडाणी बने एशिया के सबसे रईस आदमी, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

नई दिल्ली, 24 नवंबर: दिग्गज भारतीय उद्योगपति और अडाणी समूह के संस्थापक गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी को पछाड़कर उन्होंने ये बुलंदी हासिल की है। शेयर बाजार में शानदार तेजी के चलते अडाणी ग्रुप का बाजार पूंजीकरण रिलायंस से ज्यादा हो गया है। ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर अडाणी देश और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। अडाणी का यहां तक पहुंचे का सफर बेहद ही रोमांचक रहा है।

गौतम अडाणी कमाई के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर

गौतम अडाणी कमाई के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर

गौतम अडाणी की संपत्ति पिछले एक साल में 1002 करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से 3,65,700 करोड़ रुपये बढ़ गई है। इस साल अब तक कमाई के मामले में भारतीय अरबपतियों में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन, गौतम अडाणी अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अमीर मुकेश अंबानी समेत दुनिया के बड़े रईसों को भी पीछे छोड़ दिया है। इस साल अडाणी की संपत्ति में 52 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। अडाणी से आगे केवल एलन मस्क, बर्नार्ड आर्नाल्ट रहे। अडाणी मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस, स्टीव वॉल्मर, लैरी एलिशन, वॉरेन बफेट जैसे टॉप-10 अरबपतियों को पीछे छोड़ दिया।

अडाणी की कुल संपत्ति 8,020 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

अडाणी की कुल संपत्ति 8,020 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

अगर गौतम अडाणी की संपत्ति की बात करें तो 1 साल में गौतम अडाणी की संपत्ति 261 फ़ीसदी बढ़कर ₹5,05,900 करोड़ हो गई है। फोर्ब्स के मुताबिक अडाणी की कुल संपत्ति 8,020 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2021 में भी गौतम अडाणी ने देश के रईसों की सूची में दो पायदान की छलांग लगाई है। चूंकि आज की संपत्ति उछाल के बाद वे देश के सबसे रईस व्यक्ति मिल गए हैं। आडाणी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हैं।

गौतम अडाणी के भाई एशिया के आठवें सबसे अमीर शख्स

गौतम अडाणी के भाई एशिया के आठवें सबसे अमीर शख्स

गौतम अडाणी और दुबई में रहने वाले उनके भाई विनोद अडाणी दोनों वेल्थ हुरून इंडिया रिच लिस्ट में एक साथ टॉप 10 में आए हैं। उनके भाई एशिया में 8वें नंबर के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। वे पहले 12वें नंबर पर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, विनोद अडाणी की संपत्ति 1.31 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में उनकी संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ है। परिवार की संपत्ति एक साल में 67% बढ़ी है। उनकी संपत्ति 2.36 लाख करोड़ रुपए है।

अहमदाबाद की चॉल में पैदा हुए थे गौतम अडाणी

अहमदाबाद की चॉल में पैदा हुए थे गौतम अडाणी

पिछले 20 महीनों में गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 1808 प्रतिशत यानी 83.89 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की वृद्धि देखी गई। इसी अवधि में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 250 फीसदी यानी 54.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अडाणी का कारोबार माइंस, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स, एयरपोर्ट्स, डेटा सेंटर्स और डिफेंस सेक्टर तक फैला है। गुजरात के अहमदाबाद में 24 जून 1962 को गौतम अडाणी का जन्म हुआ था। अडाणी के छह भाई-बहन थे। अडाणी का परिवार अहमदाबाद के पोल इलाके की एक चॉल में रहा करता था।

प्लास्टिक ने बदली किस्मत

प्लास्टिक ने बदली किस्मत

बीकॉम की पढ़ाई को छोड़ मुंबई पहुंचे गौतम अडाणी के सपने बड़े थे। कारोबारी दिमाग वाले गौतम ने सबसे पहले अपना हाथ डायमंड सॉर्टर में आजमाया। इसके बाद गौतम ने डायमंड ब्रोकरेज फर्म शुरू कर दी। बई में कुछ साल बिताने के बाद वह अपने भाई की प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करने के लिए वापस अहमदाबाद आ गए। यहां गौतम ने पीवीसी का इंपोर्ट शुरू करने का फैसला किया। पीवीसी इंपोर्ट में ग्रोथ होती रही और 1988 में अडाणी ग्रुप पावर और एग्री कमोडिटी में आधिकारिक तौर पर स्थापित हो गया।

1991 में हुए आर्थिक सुधारों ने आडाणी के कई नए रास्ते खोल दिए

1991 में हुए आर्थिक सुधारों ने आडाणी के कई नए रास्ते खोल दिए

1991 में हुए आर्थिक सुधारों ने आडाणी के कई नए रास्ते खोल दिए। उनकी कंपनी को मुंद्रा पोर्ट के संचालन का कॉन्ट्रैक्ट मिला। गौतम अडानी ने अपने कारोबार में डायवर्सिफिकेशन को जारी रखा और 1996 में अडानी पावर लिमिटेड अस्तित्व में आई। अडाणी ग्रुप ने दो वर्षों से भी कम समय में, देश के सात हवाई अड्डों का प्रबंधन संभाला। इसी के साथ कंपनी का भारत के लगभग एक चौथाई हवाई यातायात पर नियंत्रण हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+