पेंशनधारियों के लिए नई सुविधा, पोर्टल के जरिए तुरंत मिलेगा शिकायतों का समाधान
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली कल पेंशनधारियो को बड़ी सौगात देने वाले है। कल के बाद से इन पेंशनधारियों को अपनी शिकायतो के निपटारे के लिए कहीं दौड़ने-बागने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे उनकी शिकायतों का निपटारा होगा।

दरअसल कल जेटली महालेखा परीक्षक कार्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। यहां वो पेंशनधारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 'पेंशनधारी सेवा पोर्टल'का भी उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल के लांच के साथ ही देश के करीब 58 लाख लोगों को सीधा फायदा पहुंचने लगेगा।
सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन के तहत पेंशनधारी सेवा पोर्टल की शुरूआत की है। इसे सीपीएओ द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर पेंशन मामलों की स्थिति, उनकी शिकायतें, उनकी शिकायतों की स्थिति, केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और बैंकों की पेंशन भुगतान प्रक्रियाओं की जानकारी होगी। इस पोर्टल के लांच होने के बाद पेंशनधारी इस पोर्टल के जरिए अपनी शिकायतों का निपटारा करवा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications