22 हजार रुपए कम हुए iPhone के दाम, जानिए नई कीमत

नई दिल्‍ली। अगर आप आईफोन खरीदने का मूड बना रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। जी हां दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी एप्‍पल ने भारत में अपने आईफोन की कीमतों में भारी कटौती कर दी है।

Apple Slashes iPhone 6s, 6s Plus Prices By Rs. 22,000

कंपनी ने iPhone 6s और iPhone 6s Plus की कीमत 22,000 रुपए तक कम कर दिए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही एप्‍पल ने आईफोन 7 लांच किया है और उसके बाद से ही पुराने सीरीज के दामों में कटौती की चर्चा की जा रही थी। हालांकि यह कटौती सिर्फ 128 जीबी वैरिएंट में की गई है।

अब कितनी हो गई कीमत

एप्‍पल iPhone 6s (128GB) 82,000 रुपये थी जिसकी कीमत अब 60 हजार रुपए हो गई है। वहीं iPhone 6s Plus (128 GB) अब 70 हजार रुपये का हो गया है। इस फोन की कीमत में भी 22 हजार की कटौती की गई है।

iPhone SE के दाम भी हुए कम

साल की शुरुआत में लॉन्च होने वाले 4 इंच स्क्रीन वाला एप्पल के स्मार्टफोन आईफोन SE के दाम भी कंपनी ने कम किए हैं। 49 हजार रुपए में बिकने वाले आईफोन SE के 64 जीबी वर्जन की कीमत अब 44 हजार रुपए हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+