Apple iPhone 16 Launch:लॉन्च से पहले सामने आई आईफोन की कीमत, फीचर्स और डिजाइन की डिटेलस
Apple iPhone 16 Launch In Hindi: ऐपल आईफोन 16 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों में इस फोन को लेकर एक अलग ही दीवानगी है। iPhone सीरीज का यह लेटेस्ट फोन कैसा होगा और क्या खास होगा...इसके बारे में सभी जानना चाहते हैं।
आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि कंपनी iPhone 16 सीरीज में चार नए फोन लॉन्च करेगी। यह चार मॉडल होंगे iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro, और iPhone 16 Pro Max।

जी हां...आईफोन 16 सीरीज से जुड़ी कई डीटेल्स अब तक सामने आ चुकी हैं। आइए जानते फीचर्स और कीमत के बारे में...
Apple कल यानी 09 सिंतबर को iPhone 16 लॉन्च करने वाला है और अब तक कई डिटेल्स लीक्स के रूप में सामने आ चुकी हैं। iPhone 16 में 120 फ्रेम प्रति सेकंड (fps) पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा, जो इसके पिछले मॉडल से काफी बेहतर है।
खबरों के मुताबिक, iPhone 16 में बेहतर कैमरा सिस्टम के साथ बेहतर लो-लाइट परफॉरमेंस भी होगी। यह फीचर्स फोटोग्राफी के शौकीनों बेहद पसंद आएगा। आईफोन को लेकर आए लीक्स की मानें तो iPhone 16 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो आईफोन 16 की तुलना में बड़ा होगा।
वहीं, iPhone 16 Pro Max सबसे बड़े डिस्प्ले वाला होगा, जो 6.9 इंच का होगा। अगर बात स्टैंडर्ड iPhone 16 और iPhone 16 Plus की करें तो दोनों फोनों में 6.1 इंच और 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इतना ही नहीं, नए iPhone में Apple की नवीनतम A18 चिप लगी होगी।
यह चिप तेज़ प्रोसेसिंग स्पीड और बेहतर बैटरी लाइफ़ का वादा करती है, जिससे उपयोगकर्ता बार-बार रिचार्ज किए बिना लंबे समय तक अपने आईफोन का आनंद ले सकेंगे। यह 3nm पर प्रोसेस करेगी। इस चिपसेट की मदद से डिवाइस को AI प्रोसेसिंग में फायदा मिलेगा।
डिज़ाइन और कनेक्टिविटी अपग्रेड
डिज़ाइन के मामले में, iPhone 16 में ज़्यादा स्लीक और ज़्यादा टिकाऊ बिल्ड होने की उम्मीद है। लीक से पता चलता है कि Apple ने इस बार iPhone 16 में एक नए तरह के ग्लास का इस्तेमाल किया है जो ज़्यादा मज़बूत और खरोंचों के लिए ज़्यादा प्रतिरोधी है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में सुधार
कनेक्टिविटी विकल्पों में भी सुधार किया जा रहा है। iPhone 16 वाई-फाई 6E को सपोर्ट करेगा, जिससे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में तेज़ इंटरनेट स्पीड और बेहतर परफॉरमेंस मिलेगी। इसके अलावा, इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए सपोर्ट भी शामिल होगा, जिससे यूज़र दूरदराज के इलाकों में भी कनेक्ट रह सकेंगे।
कितनी होगी नए iPhone 16 की कीमत?
खबर के मुताबिक, iPhone 16 Series की लॉन्चिंग से पहले इनकी कीमत को लेकर जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, यह जानकारी कितनी सही या नहीं इस बात की पुष्टि हिंदी वन इंडिया नहीं करता। दरअसल, जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, iPhone 16 की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (लगभग 67 हजार रुपये) हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications