Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेजन पर बिक रहा है भगवान शिव के फोटो वाला टॉयलेट सीट, गुस्से में लोग, सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध

अमेजन पर बिक रहा है भगवान शिव के फोटो वाला टॉयलेट सीट, गुस्से में लोग, सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन(Amazon) एक बार फिर से विवादों में घिर गया है। ऑनलाइन कंपनी पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगा है। कंपनी ने हिंदू भगवान के तस्वीरों के साथ टॉयलेट सीट बाजार में उतार दिया है, जिसे लेकर लोग गुस्से में हैं। कंपनी को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों के गुस्से के सामना करना पड़ा है।

 अमेजन ने किया हिंदू देवताओं का अपमान

अमेजन ने किया हिंदू देवताओं का अपमान

ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने एक बार फिर से हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। कंपनी ने हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट कवर अपनी वेबसाइट पर बेचने के लिए उतार दिया है। इस प्रोडक्टर में टॉयलेट सीट पर हिंदुओं के देवता भगवान शिव की तस्वीर लगी है। जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं।

 सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

टॉयलेट सीट पर भगवान शिव की लगी फोटो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ ही घंटों में अमेजन के खिलाफ 24,000 से ज्यादा ट्वीट आ गए। लोगों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टैग कर ट्वीट करना शुरू कर दिया। लोगों ने इस प्रोडक्ट को लेकर नाराजगी जताई और उसे फौरन वेबसाइट से हटाने की मांग की।

 वेबसाइट से हटाने की कही बात

वेबसाइट से हटाने की कही बात

जब इस मामले में अमेजन से संपर्क किया गया तो कंपनी ने कहा कि जो विक्रेता कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है। विवादित प्रोडक्ट को फौरन वेबसाइट से हटाने की बात कही गई। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले कनाडा में डोरमैट पर भारतीय झंडा छापने को लेकर भी अमेजन विवादों में आया था। इसके बाद भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कंपनी को चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा कि अमेजन के अधिकारियों को आगे से वीजा जारी नहीं की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+