नोटबंदी के बीच अमेजन लेकर आया तगड़ा ऑफर, जानिए क्या

इस ऑफर के तहत अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो जी4 लेना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया वेबसाइट पर ये 2000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है।

नई दिल्ली। अगर आप मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पसंद करते हैं तो और उन्हें लेना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया वेबसाइट बेहद खास डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है।

amazon

मोटो जी4 स्मार्टफोन पर दो हजार का डिस्काउंट

इस ऑफर के तहत अगर आप मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो जी4 लेना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया वेबसाइट पर ये 2000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध है।

मोटो जी4 के 16 जीबी और 32 जीबी दोनों मॉडल्स पर दो हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दिए जा रहे डिस्काउंट के बाद इन फोन्स की कीमत अमेजन इंडिया वेबसाइट पर 10,499 रुपये और 11,999 रुपये हो गई है।

ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर अगर आप मोटो कंपनी कुछ डिवाइस की खरीद पर एक हजार रुपये का कैश बैक (अमेजन गिफ्ट कार्ड के तौर पर) दिया जा रहा है। अगर आप अमेजन से मोटो जी प्ले (4जी) की खरीद करते हैं तो ये फोन यहां 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

मोटो जी टर्बो स्मार्टफोन पर 2,849 रुपये का डिस्काउंट

अमेजन कंपनी पर 16 जीबी वाले काले रंग के मोटो जी टर्बो स्मार्टफोन पर 2,849 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट के बाद इस मॉडल का दाम अमेजन इंडिया पर महज 9,650 रुपये हो गया है। हालांकि मोटो जी प्लस पर यहां कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि मोटो जी4 स्मार्टफोन जून 2016 में भारत में लॉन्च हुआ। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले (1920 x 1080 पिक्सल रिजोल्यूशन), कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षित है।

इस फोन में 2 जीबी रैम और 16/32 जीबी की इंटरनल मेमोरी है। इसके स्टोरेज को माइक्रो एसडी के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अमेजन इंडिया पर डिस्काउंट के साथ-साथ कैशबैक ऑफर भी

बता दें कि फोन के फीचर्स में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर कैमरा है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

मोटी जी4 प्ले की बात करें तो इसमें 5 इंट का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर है। इसमें 2 जीबी की रैम और 16 जीबी का स्टोरेज है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रेयर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+