भारत में भी Amazon की छंटनी, 500 से अधिक कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, थमाई पिंक स्लिप

Amazon Layoffs 2023: रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेजन इंडिया में नौकरी में कटौती का यह दौर अभी खत्म नहीं हुआ है और अभी भी जारी है।

Amazon Layoffs

जेफ बेजोस की अगुवाई वाली कंपनी अमेजन की छंटनी भारत में आ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में भी 500 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई अन्य देशों में लोगों को प्रभावित करने के बाद अमेजन की छंटनी भारत में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।

इन विभागों के कर्मचारियों को थमाया पिंक स्लिप
अमेजन ने अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), मानव संसाधन (एचआर) और यहां तक ​​​​कि सपोर्ट सिस्टम समेत विभिन्न विभागों में कटौती की घोषणा की है। इन विभागों के कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाया गया है।

Recommended Video

      Amazon ने Pm Narendra Modi पर लिखी Book को हटाया, जानें क्या है वजह | वनइंडिया हिंदी

      हालिया छंटनी मार्च में कंपनी में की गई घोषणा का हिस्सा
      मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के अनुसार हालिया छंटनी मार्च में कंपनी में की गई घोषणा का हिस्सा है। उस समय कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने कहा था कि छंटनी से करीब 9000 कर्मचारी प्रभावित होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार की छंटनी में कंपनी ने भारतीय टीम के कर्मचारियों को पिंक स्लिप थमाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+