ई कॉमर्स कंपनी अमेजन जनवरी में देगी 6500 नौकरियां
नई दिल्ली। ई कॉमर्स कंपनी अमेजन इस महीने 6500 नौकरी देने जा रही है। अमेजन इंडिया ने इस महीने के आखिरी में आयोजित होने वाली अपनी मेगा सेल के लिए 6500 से अदिक नौकरियां देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि ये नौकरियां अस्थाई होगी, यानी ये नौकरी सिर्फ अमेजन के मेगा सेल के लिए हैं।

ये सेल 20-24 जनवरी के बीच तलने वाली है। इस ग्रेट इंडियन सेल में कंपनी को अधिक लोगों की जरूरत हैं, जिसके लिए कंपनी ने 6500 से ज्यादा नौकरियां देने का फैसला किया है। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट अखिल सक्सेना के मुताबिक इनमें से 5500 अमेजन इंडिया के भारत में फुलफिलमेंट सेंटर्स, स्टोरेशन सेंटर्स, डिलिवरी स्टेशंस पर दिए जाएंगे।
ये नौकरियां हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होगी। 6500 अस्थाई नौकरी के अलावा कंपनी ने अुने सर्विस पार्टनर ने भी अतिरिक्त सीजनल असोसिएट्स नियुक्त करने को कहा है ताकि प्रोडक्ट की फास्ट डिलिवरी हो सके। ऐसे में कोरियर कंपनियों को अधिक से अधिक डिलीवरी ब्वॉय रखने को कहा गया है। कंपनी इस सेल में अधिक से अधिक प्रोडक्ट सेल कर बड़ी कमाई करना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications