Great Indian Festival Sale: 4 Oct से अमेज़न की बड़ी सेल, मिलेगा हैवी डिस्काउंट और 10% कैशबैक भी

नई दिल्ली। हाल ही में लगभग सभी ऑनलाइन कंपनियों की सेल लगी थी, जिनमें अमेजन भी शामिल थी। अब अमेजन दोबारा से सेल लगाने वाली है। हाल ही में लगी सेल को अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का नाम दिया था और इस बार की ऑनलाइन सेल को भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का नाम ही दिया है। अपनी पिछली सेल को कंपनी ने सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बताया है। अब कंपनी अपनी उस सफलता को दोहराना चाहती है। इसीलिए कंपनी ने दोबारा यह सेल आयोजित करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कंपनी की यह दूसरी सेल 4 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 अक्टूबर को खत्म होगी।

फिर से सेल लगा रही है अमेजन, 4 अक्टूबर से मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

5 दिनों तक चलने वाली इस सेल में अगर आप अमेजन से कोई सामान खरीदते हैं और सिटीबैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको अतिरिक्त 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। अगर आप इस सेल में अमेजन के मोबाइल वॉलेट अमेजन पे से भुगतान करते हैं तो आपको 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

कंपनी ने यह कहा है कि इस सेल के दौरान करीब 10 करोड़ ऐसे प्रोडक्ट होंगे, जो ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर के तहत सस्ते में उपलब्ध होंगे। अमेजन के अनुसार इस सेल में सैमसंग, सोनी, एचपी, एलजी, नोकिया और ऐप्पल ब्रांड पर धमाकेदार ऑफर मिलेगा। ग्राहकों को बिना ब्याज के ईएमआई का भी ऑफर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+