Amazon के मालिक जेफ बेजोस जाएंगे अंतरिक्ष, 11 मिनट स्पेस में बिताने के लिए खर्च करेंगे इतने करोड़
Amazon के मालिक जेफ बेजोस जाएंगे अंतरिक्ष
नई दिल्ली, जून 7। ई कॉमर्स साइट अमेजन के फाउंडर और दुनिया के रईसों में शामिल जेफ बेजोस ने अपनी अंतरिक्ष ऐलान का ऐलान कर दिया है। स्पेस सफर की घोषणा करते हुए जेफ बेसोज ने ट्वीट कर लिखा है कि जब पांच साल का था, तब से स्पेस जाने का सपना देख रहा हूं। अब 20 जुलाई को मैं अपने भाई के साथ यह सफर तय करूंगा। आपको बता दें कि बेसोज पहले अरबपति होंगे जो स्पेस का सफर करेंगे।

स्पेस जा रहे हैं जेफ बेजोस
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष की यात्रा पर जा रहे हैं। वो ये सफर अपनी स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन के जरिए करेंगे। ये ब्लू ऑरिजिन की पहली यात्रा होगी। जेफ बेसोज के साथ इस सफर में उनके भाई साथ होंगे। जिस स्पेस क्राफ्ट में बेसोज सफर करेंगे उसका नाम एनएस -14 दिया गया है। गौरतलब है कि जेफ बेसोज की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अपनी एयर क्राफ्ट से लोगों के लिए स्पेस ट्यूरिज्म की घोषणा की है। स्पेसक्रॉफ्ट न्यू शेपर्ड स्पेस टूरिज्म रॉकेट के स्पस सफर से पहले 14 बार ट्रायल कर लिया गया है।
11 मिनट बिताएंगे अंतरिक्ष
इस, सफर के लिए ब्लू ओरिजिन सीट की नीलामी की जा रही है। इस यान में सीट के लिए नीलामी की बोली शनिवार को समाप्त हो गई है। सीट की नीलामी में विजेता बोली की कीमत करीब 28 लाख डॉलर रही। इसमें 143 देशों के 6000 लोगों से हिस्सा लिया। इस नीलामी से एकत्र की गई राशि को ब्लू ऑरिजिन के फाउंडेशन को दी जाएगी। बेसोज अंतरिक्ष में 11 मिनट का सफर होगा। इसके दौरान 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक सफर करेगी। गौरतलब है कि अमेजन के सीईओ और फाउंडर 5 जुलाई को सीईओ का पद छोड़ेंगे। उनकी जगह पर एंडी जेसी कंपनी के नए सीईओ होंगे।












Click it and Unblock the Notifications