SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट! रात 12 बजे से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट! रात 12 बजे से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम

नई दिल्ली। आज साल 2018 का आखिरी दिन है। कुछ घंटों बाद लोग नए साल के जश्न में डूब जाएंगे। नए साल के स्वागत के लिए हम सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस जश्न से पहले बाकी बचे कुछ घंटों में कुछ जरूरी काम निपटाना बेहद जरूरी है वरना आपका नए साल का जश्न फीका पड़ सकता है। नए साल में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। साल 2018 के आखिरी दिन में अगर आपने बैंक से जुड़े कुछ कामों को नहीं निपटाया तो नए साल में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। 1 जनवरी 2019 से देश के बैंकों में कुछ नियमों में बदलाव हो रहे हैं। नए साल से ये बदलाव लागू हो रहे हैं। अगर आपने आज ये काम नहीं निपटाया तो 1 जनवरी से आपको पैसों से लेन-देन संबंधी कामों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को ईमेल, एसएमएस के साथ-साथ सोशल मीडिया और जनसंचार के जरिए 31 दिसंबर तक कुछ कामों को निपटा लेने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर आपको मुश्किल होगी।

 1 जनवरी से बदल जाएगा ATM से संबंधित नियम

1 जनवरी से बदल जाएगा ATM से संबंधित नियम

RBI के निर्देशानुसान देशभर के सभी बैंकों में 1 जनवरी 2019 से मैग्निटिक स्ट्रिप वाले एटीएम कार्ड को बंद कर दिया जाएगा। यानी अगर आपके पास भी अगर काली पट्टी वाला एटीएम कार्ड है तो उसे 31 दिसंबर तक बदलवाना जरूरी है। बैंक बंद होने में चंद घंटे बचे हैं , ऐसे में बेहतर हैं कि आप अपने नजदीकी ब्रांच जाकर फौरन मैग्नेटिक स्ट्रीप वाले एटीएम कार्ड को बदलकर EMV चिप वाला कार्ड लें। एसबीआई ने अपने सभी खाताधारकों को मैग्नेटिक स्ट्रिप वाले डेबिट या क्रेडिट कार्ड को बदलकर ईएमवी चिप वाले कार्ड लेने को कहा है, क्योंकि 1 जनवरी इनकी जगह EMV चिप आधारित क्रेडिट या डेबिट कार्ड ही काम करेंगे। अगर आप ने 31 दिसंबर तक ये काम नहीं किया तो आप अपने पुराने एटीएम ने न तो एटीएम मशीन से कैश निकाल पाएंगे या शॉपिंग के दौरान स्वैप कर बिल पे कर पाएंगे।

 SBI Buddy से निकाल लें अपना पैसा

SBI Buddy से निकाल लें अपना पैसा

अगर आपने भी SBI Buddy एप का इस्तेमाल किया है तो आपके पास इस वॉलेट से पैसा निकालने का आखिरी मौका 31 दिसंबर है। दरअसल बैंक ने 1 दिसंबर से ही अपना मोबाइल वॉलेट SBI Buddy पूरी तरह से बंद कर दिया है। अगर आपके ऐप में पैसे हैं तो फिर उसे आज ही निकाल लें। इस ऐप से पैसे निकालने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर ये मौका चूक गए तो फिर आपकी मुश्किल बढ़ सकती है।

 चेक नहीं हो पाएगा क्लियर

चेक नहीं हो पाएगा क्लियर

अगर आपके पास अब तक नॉन सीटीएस चेकबुक है तो आपके पास इसे बदलने का आज आखिरी मौका है। 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएम चेकबुक क्लियर नहीं होंगे। इस पुराने चेकबुक से आप कोई लेन-देन नहीं कर पाएंगे। बैंकों में ये चेक कल से पूरी तरह से अस्वीकार हो जाएगा। आरबीआई ने तीन महीने पहले बैंकों को 1 जनवरी 2019 से नॉन सीटीएस चेक बुक का इस्तेमाल बंद करने के निर्देश दिए थे। SBI ने 12 दिसंबर से ही इस नॉन सीटीएस चेकबुक को अस्वीकार कर दिया है। बाकी बैंकों में इसकी डेडलाइन 31 दिसंबर तक की है। अगर आपने आज नई चेक बुक नहीं ली तो आप अपनी पुरानी चेक बुक से पैसे नहीं निकाल सकेंगे।

 मोबाइल नंबर करवाएं अपटेड

मोबाइल नंबर करवाएं अपटेड

अगर आप SBI की नेटबैंकिंग जारी रखना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर्ड कराने का। अगर आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो कल से यानी 1 जनवरी 2019 से आप SBI के नेटबैंकिंग सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+