Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर घर बैठे खरीदें सोना, मिल रहा है स्पेशल ऑफर के साथ कैशबैक भी

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर घर बैठे खरीदें सोना, मिल रहा है स्पेशल ऑफर के साथ कैशबैक भी, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली। 14 मई को अक्षय तृतीया मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन देश में फैले कोरोना महामारी के करण अधिकांश शहरों में लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया गया है। बाजार, मॉल्स, शोरूम बंद हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान है कि आज क शुभ मौके पर आप कैसे सोने की ज्लैवरी खरीदें तो हम आपकी मुश्किल को कम कर सकते हैं।

 घर बैठे खरीदें सोना

घर बैठे खरीदें सोना

अक्षय तृतीया क मौके पर लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की खरीदारी करना शुभ और मंगलकारी माना जाता है। लोग मानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होगी और उनके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। लेकिन देश में फैली कोरोना महामारी के कारण बाजार, शोरूम बंद है। ज्लैलर्स की दुकानें बंद है। ऐस में अगर आप इस शुभ मौके पर सोना खरीदने चाहते हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ज्लैवर्स ऑनलाइन गोल्ड, सिल्वर, डायमंड उपलब्ध करवा रहे हैं। आप घर बैठे अपनी पसंद के गहने खरीद सकते हैं।

ऑनलाइन खरीदें गहने

ऑनलाइन खरीदें गहने

डिजिटल दुनिया के बढ़ते चलने के बीच ज्लैवरी के बड़े ब्रांड ऑनलाइन ज्लैवरी खरीदने का मौका दे रहे हैं। बड़ी ज्वेलर्स कंपनियां अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए कई बेहतरीन ऑफर्स दे रही है। आपको खास छूट मिल रहा है। आप न केवल घर बैठे, बल्कि अपने फोन के जरिए पनी पसंद की ज्वैलरी खास ऑफर और छूट के साथ खरीद सकते हैं।

 बड़ी कंपनियां दे रही हैं खास ऑफर्स

बड़ी कंपनियां दे रही हैं खास ऑफर्स

अक्षय तृतीया के मौके पर बड़ी ज्लैवर्स कंपनियां बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। ज्लैवर्स ब्रांड कल्याण ज्वेलर्स 15000 रुपए से अधिक की खरीदारी पर 5 फीसदी की छूट दे रही है। वहीं तनिष्क गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी तक की छूट दे रहा है। वहीं मालाबार गोल्ड ने एसबीआई कार्ड के जरिए ज्लैवरी खरीदने पर 5 फीसदी तक का कैशबैक दे रहा है। वहीं सेनको गोल्ड एंड डायमंड ने इस खास मौके पर हर ग्राम सोने की खरीद पर 200 रुपए प्रति ग्राम का छूट दिया है। वहीं डायमंड ज्लैवरी के मेकिंग चार्ज पर 100 फीसदी छूट मिल रही है।

 सोने का दाम

सोने का दाम

अगर सोने की कीमत की बात करें तो 13 मई को सोने के दाम 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपए तक गिर चुकी है। इस गिरावट के साथ जहां 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 49900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Sovereign Gold Bond Scheme: सोने में निवेश का गोल्डन चांस, 17 मई से शुरू होगी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम, जानें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+