Airtel ने फिर से बदला 399 रुपये का प्लान, अब मिलेगा 20GB डाटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए हर रोज टेलीकॉम कंपनियां अपने प्लान में बदलाव कर रही हैं। इसी कड़ी में आज एयरटेल ने अपने 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है। अब इस प्लान में एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 20GB डाटा ऑफर कर रहा है।

अभी तक मिलता था 10GB

अभी तक मिलता था 10GB

हालांकि एयरटेल की तरफ से इस प्लान को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन माय एयरटेल एप में ये प्लान दिखाई दे रहा है। बता दें कि अभी तक एयरटेल इस प्लान में यूजर्स को 10GB डाटा देता था। लेकिन अब एयरटेल के नए प्लान के मुताबिक यूजर्स को दोगुना यानी कि 20GB डाटा मिलेगा।

ये हैं एयरटेल के बाकि पोस्टपेड प्लान

ये हैं एयरटेल के बाकि पोस्टपेड प्लान

अगर एयरटेल के अन्य पोस्टपेड प्लान की बात की जाए तो एयरटेल के 499 रुपये के पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को 40GB मिल रहा है। साथ ही लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री है। बता दें कि एयरटेल के 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में रोमिंग कॉलिंग फ्री नहीं है।

एयरटेल का 799 रुपये का प्लान

एयरटेल का 799 रुपये का प्लान

एयरटेल के अगर 799 रुपये के पोस्टपेड प्लान की बात की जाए तो इस प्लान में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोमिंग कॉलिंग भी अनलिमिटेड फ्री है। इस प्लान में एय़रटेल 1 एड-ऑन कनेक्शन की सुविधा भी यूजर्स को देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+