रिलायंस जियो की वजह से छिड़ा प्राइस वॉर, जानें कौन सा प्लान आपके लिए बेस्ट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के कॉमर्शियल बाजार में लांच होते ही टेलीकॉम ऑपरेटरों के बीच प्राइस वॉर छिड़ गई है। जियो का 90 दिनों के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट ने बाकी टेलीकॉम ऑपरेटरों को अपने काम कम करने और नए लुभावने ऑफर लाने के लिए मजदूर कर दिया है। जियो की वजह से दूसरी टेलिकॉम कंपनियों में कस्टमर्स को अपने साथ जोड़े रखने का दबाव बढ़ गया है। रिलायंस का बड़ा धमाका, सिर्फ 1 रु. में कर सकेंगे 300 मिनट तक लंबी बात

JIO

ऐसे में रिलायंस जियो की सेवाओं की शुरआत से पहले ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने अपनी शुल्क दरों में कटौती कर दी है। इतना ही नहीं लोगों को फ्री कॉलिंग के ऑफर्स दिए जा रहे हैं ताकि लोगों का बांधे रख सके। अब 3 महीनों तक फ्री में मिलेंगे रिलायंस जियो 4G डेटा वाले सिम कार्ड्स

क्या है एयरटेल का प्लान

एयरटेल दो प्लान लेकर आई है। जिसमें डेटा का शुल्क 80 प्रतिशत तक कम किया गया है। अब एयरटेल के प्रीपेड कस्टमर्स को 51 रुपए में कंपनी का 51 रपये प्रति 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं इसकी वैलिडिटी भी एक साल कर दी गई है।

airtel

आरकॉम का प्लान

रिलायंस क्मयूनिकेशन ने लोगों को लुभाने के लिए 1 रुपए में 300 मिनट की कॉलिंग का ऑफर लांच किा है। इस ऑफर के तहत लोग 1 रुपए में 300 मिनट एप टू एप कॉलिंग कर सकते हैं। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होगी। आरकॉम के ग्राहकों को रोजाना 7 एमबी डेटा दिया जाएगा, जिसमें वो एप टू एप रोजाना 10 मिनट बात कर सकते हैं।

आइडिया का ऑफर

रिलायंस जियो के इफेक्ट के कारण आइडिया ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 990 रुपए के रेंटल पर 10 जीबी 3जी/ 4जी डेटा पैक का ऑफर दिया है।

idea

वोडाफोन का खास ऑफर

वोड़ाफोन ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 297 रुपए के रेंटल पर 1जीबी 3जी/ 4जी डाटा पैक का ऑफर दिया है। इस के तहत आप 28 दिनों इस डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

vodafone

किसे फायदा

टेलीकॉम कंपनियों ने जो रेट कट किए हैं वो सिर्फ प्रीपेड कस्टमर्स के लिए हैं। जानकारी के मुताबिक मोबाईल इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों की तादात काफी ज्यादा है। करीब 90 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स प्रीपेड है। ऐसे में कंपनियों ने ऐसे ही ऑफर पेश किए हैं जो उनके प्रीपेड कस्टमर्स को बांध रखे। खास बात ये भी पोस्टपेड के मुकाबले प्री-पेड कस्टमर्स जल्दी टेलीकॉम ऑपरेटर्स बदलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+