VoLTE नेटवर्क के लिए एयरटेल ने नोकिया के साथ किया 420 करोड़ रु. का करार

एयरटेल ने देश में VoLTE लांच करने के लिए नोकिया के साथ 420 करोड़ रुपए का करार किया है।

नई दिल्ली। जब से रिलायंस ने जियो स्कीम लॉच की है, एयरटेल लगातार उसे पछाड़ने की कोशिश में लगा है। इसी कोशिश के तहत अब एयरटेल ने बड़ी योजना बनाई है। एयरटेल ने देश में VoLTE लांच करने के लिए नोकिया के साथ 420 करोड़ रुपए का करार किया है। इस करार के बाद एयरटेल पूरे देश में VoLTE अधारित सर्विस लाएगी। माना जा रहा है कि साल के अंत तक एयरटेल इसे लांच कर देगा।

airtel

हलांकि ये पहला मौका नहीं है जब एयरटेल और नोकिया के बीच इतना ब़ा करार हुआ हो। इससे पहले 9 सर्किल में 4G सर्विस प्रोवाइड कराने के लिए एयरटेल और नोकिया के साथ 23 करोड़ डॉलर की डील हुई थी।

एयरटेल का जियो पर हमला, कहा-हमेशा के लिए कुछ भी फ्री नहीं हो सकता

अंग्रेजी अखबार इकॉनोमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक एयरटेल ने देश के कुछ हिस्सों में VoLTE सर्विस का सफल ट्रायल कर चुकी है। अब वो इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है। अगर कंपनी ऐसा करने में कामियाब होती है तो वो एकबार फिर से बाजार पर अपना दबदबा बना पाने में कामियाब रहेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वो इस करार के बाद रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर दे पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+