एयरटेल के पास हैं ये 5 धांसू प्लान, पहला सबसे ज्यादा काम का
Recommended Video

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को तो शानदार प्लान दे ही रही है, साथ ही अपने पोस्टपेड ग्राहकों को भी एक से बढ़कर एक प्लान दे रही है। इन प्लान में 399, 499, 649, 799 और 999 रुपए के प्लान हैं। यह प्लान कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी दिए हुए हैं। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलेंगी। सभी प्लान में अलग-अलग तरह के इंटरनेट डेटा मिलेंगे। रिलायंस जियो की तरफ से सस्ते टैरिफ लाने के बाद पूरी टेलिकॉम इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है। आए दिन टेलिकॉम कंपनियां नए-नए प्लान भी लाती हैं। आइए जानते हैं एयरेटल के प्लान के बारे में।

एयरटेल का 399 रुपए का प्लान
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ महीने भर के लिए 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। अगर आपका कुछ डेटा किसी महीने में बच जाता है तो उसे आप अगले महीने में इस्तेमाल कर सकते हैं। रोमिंग में आउटगोइंग कॉल्स पर चार्ज लगेगा। रोमिंग में लोकल कॉल 80 पैसे प्रति मिनट की दर से होगी, जबकि एसटीडी कॉल 1.15 रुपए प्रति मिनट की दर से होगी। इसमें विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा।

एयरटेल का 499 रुपए का प्लान
कंपनी के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 20 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। अगर आपका कुछ डेटा किसी महीने में बच जाता है तो उसे आप अगले महीने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की खास बात यह है कि आप रोमिंग में भी मुफ्त कॉल कर सकेंगे। इसमें आपको विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, लाइव टीवी और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन जैसे अतिरिक्त फायदे मिलेंगे।

एयरटेल का 649 रुपए का प्लान
इस प्लान में आप अनलिमिटेड कॉल तो कर ही सकेंगे, साथ ही आपको 30 जीबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस प्लान में भी अगर आपका कुछ डेटा किसी महीने में बच जाता है तो उसे आप अगले महीने में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में भी आपको रोमिंग में मुफ्त कॉल्स की सुविधा मिलेगी। साथ ही आपको विंग म्यूजिक और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन के अतिरिक्त फायदे मिलेंगे।

एयरटेल का 799 रुपए का प्लान
799 रुपए के इस प्लान में आप अनलिमिटेड कॉलिंग तो कर ही सकेंगे, साथ ही आपको 40 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। इस प्लान में भी अगर आपका कुछ डेटा किसी महीने में बच जाता है तो उसे आप अगले महीने में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में भी आपको रोमिंग में मुफ्त कॉल्स की सुविधा मिलेगी। विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन का फायदा आपको इस प्लान में भी मिलेगा।

एयरटेल का 999 रुपए का प्लान
इस प्लान में आप अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 50 जीबी इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में भी अगर आपका कुछ डेटा किसी महीने में बच जाता है तो उसे आप अगले महीने में इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान में भी आपको रोमिंग में मुफ्त कॉल्स की सुविधा मिलेगी। विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉल के साथ मुफ्त ऐड-ऑन कनेक्शन का फायदा भी इस प्लान के साथ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications