एयरटेल पेमेंट बैंक: आधार दुर्पयोग मामले में CEO शशि अरोड़ा ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। ग्राहकों की बिना अनुमति के उनके आधार की जानकारी इस्तेमाल करने के मामले में एयरटेल पेमेंट बैंक के सीईओ शशि अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से उनके इस्तीफे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एयरटेल पेमेंट बैंक ने बिना अपने यूजर्स की अनुमति लिए ही पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलने के लिए यूजर्स की जानकारी का इस्तेमाल किया।

एयरटेल ने आधार-ईकेवाईसी बेस्ट सिम वेरिफिकेशन के लिए ली गई जानकारी का इस्तेमाल एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोलने के लिए किया। बिना यूजर्स की अनुमति के ये काम किया गया, जिसकी वजह से यूआईडीएआई ने नाराजगी जताई और एयरटेल का ईकेवाईसी लाइसेंस को निरस्त कर दिया, हालांकि बाद में उन्हें शर्तों के साथ बहाल कर दिया गया। ये सिर्फ मोबाइल सिम वेरिफिकेशन के लिए दिया गया है। यूआईडीएआई ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया। हालांकि एयरटेल पेमेंट बैंक के बारे में ई-केवाईसी को ्भी भी निलंबित रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications