Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Airtel का नया धमाकेदार प्लान, 10GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग,जानें प्लान के बारे में विस्तार से

नई दिल्ली। अगर आप भी भारती एयरटेल(Airtel) यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। रिलायंस जियो(Reliance Jio) के आने के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के पास अपने कस्टमरबेस को बचाना मुश्किल हो गया है। कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। डेटा और प्राइस को लेकर वॉर चल रहा है, जिसका फायदा सबसे ज्यादा ग्राहकों को हो रहा है। कंपनियां एक-दूसरे से खुद को बेस्ट साबित करने के लिए सस्ते, अनलिमिटेड और ज्यादा डेटफर कर रही हैं। इसी क्रम में भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड प्लान्स में बदलाव किया है। एयरटेल की ओर से फीचर फोन यूजर्स के लिए खास प्लान पेश किया गया है।

 एयरटेल का खास प्लान

एयरटेल का खास प्लान

एयरटेल ने फीचर फोन यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। एयरटेल ने नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। कंपनी ने 'मेरा नया फीचर फोन प्लान' पेश किया है। इस प्लान के तहत 597 रुपए में आपको बहुत से ऑफर मिल रहा है। आपको इस प्लान के तहत ग्राहकों को 168 दिनों की वैधता के साथ ये प्लान मिल रहा है,जिसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग कर सकते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ आपको 10GB डेटा की भी सुविधा भी मिलती है।

 फीचर फोन यूजर्स के लिए खास प्लान

फीचर फोन यूजर्स के लिए खास प्लान

ये प्लान खासकर फीचर फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। 4G हैंडसेट्स ग्राहकों को डेटा का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि फीचर फोन यूजर्स 30 दिनों के भीतर ही ये प्लान ले सकते हैं। कंपनी इस प्लान से पहले आपके फोन का IMEI नंबर और इसका ऐक्टिवेशन डेट चेक करेगी। अगर जानकारी अधूरी पाई गई तो ऑफर्स के लाभ को कम कर दिया जाएगा।

 इन राज्यों में ही उठा सकेंगे लाभ

इन राज्यों में ही उठा सकेंगे लाभ

अगर आप इस ऑफर को उठाने के लिए तय की गई शर्तों को पूरा नहीं किया तो आपके लिए ऑफर्स को घटा दिया जाएगा। आपके लिए प्लान की वैधता 140 दिनों की कर दी जाएगी। बिहार, पश्चिम-बंगाल, उड़ीसा, UP-वेस्ट, गुजरात, महाराष्ट्र (मुंबई छोड़कर), हरियाणा और मध्य-प्रदेश सर्किल के यूजर्स ही इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बाकी के सर्किल में आप को इस प्लान के तहत 10GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा तो मिलेगी, लेकिन उसकी बैधता 112 दिन की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+