Motorola, Lenovo के स्मार्टफोन पर Airtel दे रहा है 2,000 का बंपर कैशबैक
नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने आज मोटोरोला और लेनेवो के साथ पार्टनरशिप का एलान किया है। इस पार्टनरशिप के तहत अब एयरटेल, लेनेवो और मोटोरोला के कुल 3 स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। ये तीन स्मार्टफोन हैं- Moto C, Moto E4 और Lenovo K8 Note. लेकिन इस कैशबैक के साथ ही एयरटेल ने यूजर्स के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।

कैशबैक के बाद इतने में मिलेंगे स्मार्टफोन
एयरटेल के इस कैशबैक के बाद अब आपको Moto C 3,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में मिलेगा। साथ ही Moto E4 और Lenovo K8 Note क्रमश: 6499 रुपये और 10,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में मिलेगा। एयरटेल के इस ऑफर के तहत ये तीनों स्मार्टफोन 169 रुपये के प्लान के साथ आएंगे। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 1GB डाटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

ऐसे मिलेगा कैशबैक
एयरटेल के कैशबेक ऑफर की शर्तों की बात करें तो आपको ये कैशबैक दो बार मे मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को 36 महीनों में अपने एयरटेल सिम में कुल 7 हजार रुपये का रिचॉर्ज कराना होगा। पहले 18 महीनों में 3500 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फिर अगले 18 महीनों में 3500 का रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को 1500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल 2 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।

नोकिया मोबाइल पर भी 2 हजार का कैशबैक
बता दें कि एयरटेल ने मोटोरोला, लेनेवो से पहले अपने 'मेरा पहला स्मार्टफोन' के तहत नोकिया मोबाइल की बिक्री करने वाली कंपनी एचएमडी मोबाइल से भी करार किया है। इस करार के मुताबिक एयरटेल, Nokia 2 और Nokia 3 स्मार्टफोन पर भी 2000 रुपये का कैशबैक दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications