भारत का अपना देशी 5G नेटवर्क, TATA के साथ मिलकर एयरटेल ने की खास तैयारी
भारत का अपना देशी 5G नेटवर्क, TATA के साथ मिलकर एयरटेल ने की खास तैयारी
नई दिल्ली, जून 21। 5जी नेटवर्क को लेकर एक अच्छी खबर आई है। भारत के पास अपना देशी 5G नेटवर्क होगा। भारत के लिए 5G नेटवर्क सॉल्यूशन देश में ही बनेगा। इसके लिए देश की अग्रणी आईटी कंपनी टीसीएस और मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने हाथ मिलाया। भारती एयरटेल और टाटा ग्रुप ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि देश के पास अपना मेड इन इंडिया 5G नेटवर्क होगा। यानी अब देशी 5G नेटवर्क होगा।

माना जा रहा है कि ये तकनीक 2022 से कमर्शियल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगी। जनवरी 2022 से एयरटेल इसका इस्तमाल अपने 5G प्लान के लिए करेगा। इस मेड इन इंडिया 5जी प्रोडक्ट और सॉल्यूशन को ग्लोबल स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुएओ तैयार किया जा रहा है। वहीं भारत सरकार की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। एयरटेल इंडिया के एमडी गोपाल विट्टल ने कहा कि भारत का अपना 5जी नेटवर्क बनाने के लिए हमने टाटा समूह के साथ हाथ मिलाया है। इससे भारत एक इनोवेशन और बड़े मैन्युफैक्चर के तौर पर उभरेगा। इस देशी 5जी नेटवर्क की मदद से एयरटेल एक बार फिर से खुद को साबित करने की कोशिश करेगा। वहीं इसकी मदद से भारत के लिए निर्यात के अवसर भी खुलेंगे।
इस बारे में टाटा ग्रुप ने कहा कि उन्होंने अत्याधुनिक O-RAN आधारित रेडियो और NSA/SA को विकसित किया है। इसे पूरी तरह स्वदेशी तरीके से विकसित किया गया है। टाटा ग्रुप के एन गणपति सुब्रमण्यम ने कहा कि एयरटेल क साथ मिलकर हम एक समूह के तौर पर 5जी नेटवर्क पर काम कर रहे हैं और उससे जुड़ी संभावनाओं को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।












Click it and Unblock the Notifications