खुशखबरी: एयर एशिया दे रहा है मात्र 2699 रुपए में विदेश यात्रा का ऑफर

नई दिल्ली। अगर आप अपनों के साथ विदेश घूमने का मन बना रहे हैं तो इससे बेहतर मौका आपको नहीं मिलेगा। सस्ती कीमत पर आपको पूर्वी एशिया के देशों में घूमने का मौका मिल रहा है। जी हां ये ऑफर पेश किया है विमान कंपनी एयर एशिया ने। एयर एशिया ने मात्र 2699 रुपए में विदेश यात्रा का ऑफर पेश किया है।

Fares Start From Rs. 2,699. Details Here

इस ऑफर के तहत आप देश के कुछ चुनिंदा शहरों से पूर्वी पूर्वी एशिया के शहरों में कम पैसे खर्च कर घूम सकते है। कंपनी ने प्रमोशनल सेल के तहत भुवनेश्वर, कोच्चि, गोवा, नई दिल्ली, जयपुर, त्रिचुरापल्ली, बंगलोर, चेन्नई और विशाखापत्तनम से कुआलालम्‍पुर, बाली, सिंगापुर, बैंकॉक जैसे देशों के लिए मात्र 2699 रुपए में इंटरनेशनल फ्लाइट में टिकट का ऑफर दिया है।

आपको बता दें कि आप इन रुट्स पर 1 अगस्‍त 2018 से 31 जनवरी 2019 के बीच कभी भी सफर कर सकते हैं। हालांकि आपको टिकट अभी बुक कराना होगा। जिसमें वनवे टिकट की कीमत अलग-अलग रुटों पर अलग-अलग है। इस ऑफर में टिकटों की शुरुआती कीमत 2699 रुपए है, जो भुवनेश्वर से कुआलालम्‍पुर के लिए है। वहीं कोच्चि से कुआलालम्‍पुर की टिकट 3399 रुपए की है। ऐसे में बिना मौका गंवाए फौरन एयर एशिया के वेबसाइट www.airasia.com पर जाकर इस ऑफर में बारे में सारी जानकारी ध्यान से पढ़ें और टिकट बुक करवाएं। आपको बता दें कि ये ऑफर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आपको मिलेगी। ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए बिना देर किए फौरन टिकट बुक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+