शुरू हुई सैन फ्रांसिस्‍को के लिए सीधी फ्लाइट जानिए क्‍या है शे्ड्यूल

नई दिल्‍ली। एयर इंडिया की नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए पहली सीधी उड़ान गुरुवार को यहां पहुंची। इस फ्लाइट का जोरदार स्‍वागत हुआ और इसके साथ ही एयर इंडिया ने एक इतिहास भी अपने नाम कर लिया है। एयर इंडिया भारत की पहली एविएशन कंपनी है, जिसने अमेरिकी के सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान शुरू की है।

air-india-san-francisco

एयर इंडिया की उड़ान एआई 173 गुरुवार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर 230 यात्रियों के साथ यहां पहुंची। यहां पर एटीसी ने शहर में उड़ान के स्वागत में भारतीय तिरंगे के रंग की रोशनी जलाई। फ्लाइट के लैंड करने पर यात्रियों में काफी खुशी का माहौल था।

एयर इंडिया हफ्ते में तीन दिन सैंन फ्रांसिस्‍को के लिए सीधी उड़ान सेवा देगी। हर मंगलवार को बेंगलुरु से रात 9:15 मिनट पर सैन फ्रांसिस्‍को के लिए यात्री फ्लाइट ले सकते हैं।

यह फ्लाइट राजधानी दिल्‍ली होते हुए सैन फ्रांसिस्‍को जाएगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को एयरक्राफ्ट एयरबस 321 सैन फ्रांसिस्‍को के लिए उड़ान भरेगा।

इसके बाद सैन फ्रांसिस्‍को से हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात 2:35 मिनट पर दिल्‍ली के फ्लाट टेक ऑफ करेगी।

भारत और अमेरिका के कई अधिकारियों ने सेवा शुरू होने के मौके पर औपचारिक समारोह में हिस्सा जिनमें भारत के महावाणिज्य दूत वेंकटेसन अशोक शामिल थे। अशोक ने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन है।

आज एयर इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। शहर के मेयर के कार्यालय ने इसे एयर इंडिया दिवस घोषित किया है। एयर इंडिया ने हर सप्ताह, रविवार, बुधवार और शुक्रवार को तीन उड़ानों का परिचालन शुरू किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर में सिलिकॉन वैली की यात्रा के दौरान सीधी उड़ान के जरिए सिलिकॉन वैली को भारत से जोड़ने की घोषणा की थी।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दो महीने के भीतर एक सीधी उड़ान का परिचालन चुनौतीपूर्ण काम था लेकिन हमने अमेरिकी अधिकारियों के सहयोग से इसे संभव बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+