एयर इंडिया ने शुरू की न्यू ईयर सेल, ट्रेन से भी सस्ता मिल रहा है टिकट, जानिए कीमत
एयर इंडिया ने न्यू ईयर सेल शुरू की है, जिसके तहत कम से कम 849 रुपए में ही हवाई यात्रा का ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर 27 दिसंबर से 31 दिसबंर तक के लिए वैध है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर नए साल के मौके पर तमाम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर लेकर आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर विमानन कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। गो एयर और एयर एशिया के बाद अब एयर इंडिया ने भी एक धमाकेदार न्यू ईयर सेल शुरू की है। इसकी शुरुआत आज यानी मंगलवार 27 दिसंबर 2016 से की गई है और यह ऑफर साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2016 तक मान्य रहेगा। आप 27 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच अपनी सुविधा के हिसाब से इस ऑफ के तहत हवाई यात्रा का टिकट बुक करा सकते हैं।

कंपनी के इस ऑफर के तहत न्यूनतम किराया महज 849 रुपए है, जिसमें सभी टैक्स भी शामिल हैं। एयर इंडिया के इस ऑफर का लाभ उठाकर आप अपने लिए कोई हॉलीडे प्लान कर सकते हैं या फिर होली में अपने घर जाने की योजना बना सकते हैं। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने वाले यात्री 15 जनवरी 2017 से 30 अप्रैल 2017 के बीच कभी भी यात्रा कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह ऑफर सिर्फ एक तरफ (वन वे) की यात्रा के लिए है। आपको बता दें कि इससे पहले गो एयर 999 रुपए और एयर एशिया 917 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर लेकर आई हैं। ऑफर के तहत पहले आओ पहले पाओ की नीति अपनाई जाएगी, इसलिए अगर आप भी टिकट बुक करवाना चाहते हैं तो जल्दी करें।
ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी गडकरी के साथ मिलकर करेंगे उत्तराखंड का सपना पूरा, जानिए कैसा होगा चारधाम प्रोजेक्ट?
यूं तो हवाई यात्रा अन्य सभी यात्राओं से महंगी होती है, लेकिन अगर हवाई यात्रा की ट्रेन के एसी कोच से तुलना की जाए तो एयर इंडिया का यह ऑफर काफी फायदे का है। दिल्ली से जयपुर जाने के लिए जहां एयर इंडिया में सिर्फ 1099 रुपए खर्च होंगे, वहीं राजस्थान एस क्रांति ट्रेन का एसी1 का टिकट करीब 1300 रुपए का पड़ेगा। ऐसे में अगर देखा जाए तो हवाई यात्रा ट्रेन की यात्रा से भी सस्ती पड़ेगी। यहां क्लिक कर जानिए किस रूट पर है कितना किराया।












Click it and Unblock the Notifications