वोडाफोन भी कूदा टेलिकॉम कंपनियों की लड़ाई में, लाया 148 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान
रिलायंस जियो के लॉन्च होने के बाद एयरटेल और आइडिया द्वारा मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग के ऑफर लाए। इनके बाद अब वोडाफोन भी 148 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो द्वारा मुफ्त डेटा और कॉल की सुविधा दिए जाने के बाद पूरे देश की टेलिकॉम कंपनियों के बीच में टेलिकॉम वॉर शुरू हो चुका है। अब इस लड़ाई में वोडाफोन भी कूद चुका है। अभी तक वोडाफोन को उसके महंगे टैरिफ के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब उसने भी महज 148 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर शुरू कर दिया है। इस ऑफर के तहत न सिर्फ मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है, बल्कि 300 एमबी का 4जी डेटा भी मुहैया कराया जा रहा है।

वोडाफोन के इस ऑफर के तहत पूरे देश में कहीं भी वोडाफोन से वोडाफोन नेटवर्क पर मुफ्त में अनलिमिटेड कॉल की जा सकती है। कंपनी द्वारा अपने इस ऑफर को लेकर सभी ग्राहकों को एक मैसेज भी भेजा जा रहा है, जिसके तहत यह ऑफर अब शुरू हो चुका है। फिलहाल यह ऑफर कर्नाटक टेलिकॉम सर्कल में शुरू हो चुका है। वोडाफोन का यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। अगर आपके पास 4जी मोबाइल नहीं है तो आपको सिर्फ 50 एमबी का इंटरनेट डेटा मुहैया कराया जाएगा। कंपनी के इस पैक की वैधता 28 दिनों की होगी।
ये भी पढ़ें- नोटबंदी: कोलकाता में नोटों का खेल, कमीशन पर बदले जा रहे हैं 500-1000 के नोट
हालांकि, 148 रुपए के इस टैरिफ में एक भी रुपए का टॉकटाइम नहीं दिया जाएगा। इस टैरिफ में सिर्फ वोडाफोन से वोडाफोन पर मुफ्त कॉल दी जाएंगी। इसके अलावा न्यू ईयर फेस्टिव सीजन के तहत कंपनी एक नए कस्टम टैरिफ की घोषणा कर सकते हैं। एयरटेल और आइडिया जैसी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहक वापस पाने के लिए पहले ही प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड कॉल के ऑफर शुरू कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications