Bus Ticket: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को झटका, हवाई जहाज के टिकट से भी महंगा बस का किराया
Bus Ticket: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को झटका, हवाई जहाज के टिकट से भी महंगा बस का किराया
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर घर जाने वालों के लिए टिकटों की मारामारी हर साल हो जाती है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में, बसों में और हवाई जहाज में टिकटों की डिमांड बढ़ जाती है। टिकटों की मांग बढ़ने से किराए में बढ़ोतरी हो जाती है। त्योहारों के दौरान फ्लाइट टिकटों के किराए में बढ़ोतरी हो जाती है, लेकिन इस बार तो बसों के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। महाराष्ट्र से पुणे के बीच चलने वाली लग्जरी बसों के टिकटों के दाम फ्लाइट टिकटों से भी महंगे बिक रहे हैं।

3500 रुपए बस का किराया
महाराष्ट्र के पुणे से अलग-अलग शहरों के लिए लग्जरी बसें चलती है। इन बसों का किराया 3500 रुपए के पार जा चुका है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट के अभाव में लोग बसों से सफर का रूख कर लेते हैं, लेकिन बसों का किराया भी आसमान छू रहा है। जो टिकट 1500 से 2000 रुपए में मिल जा रहा था, उसके दाम अब 3500 से 3700 रुपए तक पहुंच गया है। जिस किराए में लोग फ्लाइट टिकट की एडवांस बुकिंग कर लेते थे, अब उन्हें बस की टिकटों के लिए चुकाना पड़ रहा है।
यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर सीमित संख्या में ट्रेनों की उपलब्धता के कारण प्राइवेट लग्जरी बस चालकों की मनमानी बढ़ गई है। दिवाली-छठ पर घर जाने वालों की मुसीबतें बढ़ गई है। उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। वहीं ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान किराया हर साल बढ़ाया जाता है। हर दिन पुणे से महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में बसों को चलाया जाता है। कभी बसें खाली तो कभी भरी हुई जाती है। कई बार तो बिना यात्रियों के ही बसें बेस में लौटती है। मानसून के दौरान, ऑफ सीजन के दौरान बसों के संचालन में उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है, जिसे मैनेज करने के लिए त्योहारों, फेस्टिव सीजन में किराए में बढ़ोतरी की जाती है। जहां यात्री किराया बढ़ोतरी से परेशान हैं तो वहीं लग्जरी बसों के संचालकों की अपनी समस्याएं हैं। मौजूदा हालत ये हैं कि बसों से सफर करने के लिए यात्रियों को फ्लाइट टिकटों से अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications