फिर से आएगा 1000 रुपए का नोट, नोटबंदी में किया गया था बंद?
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पिछले साल नोटबंदी कर देशभर में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट को अवैध करार दिया था। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 के नए नोट और पहली बार गुलाबी रंग के 2000 रुपए के नोट जारी किए। अब आरबीआई एक बार फिर से 1000 रुपए का नोट लाने जा रहा है। हालांकि, इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

जी हां जल्द ही आरबीआई 1000 रुपए के नोट फिर से लेकर आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरबीआई जल्द 1000 रुपए का नोट ला सकता है। 1000 रुपए के नोट को दोबारा से लाने का मकसद 500 और 2000 रुपए के नोटों के बीच के गैप को भरना है। रिपोर्ट के मुताबिक 1000 रुपए के नोटों की छपाई का काम भी शुरू हो चुका है। मैसूर और साल्बोनी प्रिंटिग प्रेस में 1000 रुपए के नए नोटों की छपाई की जा रही है।
गौरतलब है कि आरबीआई जल्द ही 50 रुपए के नए नोट और पहली बार 200 रुपए का नोट जाने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो 2000 रुपए के नोटों की छपाई का काम अभी बंद कर दिया गया है, लेकिन ये नोट बाजार में बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications