Jio और एयरसेल के बाद आइडिया लेकर आया ये बेहतरीन ऑफर, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 1GB डेटा

रिलायंस जियो और एयरसेल के बाद अब आईडिया ने भी अपना नया प्लान लॉन्च कर दिया है।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लॉचिंग के साथ ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। एक के बाद एक ऑफर लांच कर जियो ने बाकी कंपनियों के लिए अपने ग्राहकों को रोक कर रखने और नए कस्टमर बनाने के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। जियो से टक्कर लेने के लिए इन टेलीकॉम कंपनियों को अपने कस्टमर्स के लिए नए प्लान लाना पड़ रहा है। जियो के नए ऑफर्स के आने के बाद से कंपनियों के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

 आईडिया का बेहतरीन प्लान

आईडिया का बेहतरीन प्लान


रिलायंस जियो और एयरसेल के बाद अब आईडिया ने भी अपना नया प्लान लॉन्च कर दिया है। आईडिया का ये बेहतरीन प्लान नए यूजर्स को आकर्षित करने के लिए है। आईडिया ने 453 रुपए वाला ये प्लान लॉच किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 1जीबी 3जी डेटा रोजाना मिलेगा।

 अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

आईडिया के इस प्लान के तहत आपको 453 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। इसमें आपको हर दिन 1जीबी डाटा तो मिलेगा ही, साथ ही साथ आईडिया टू आईडिया नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस रिचार्ज की वैधता 84 दिनों की होगी।

 हर हफ्ते 1200 मिनट की फ्री कॉलिंग

हर हफ्ते 1200 मिनट की फ्री कॉलिंग


इसके अलावा आप इस ऑफर के तहत दूसरे नेटवर्क पर भी फ्री कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको हर हफ्ते 1200 मिनट मिलेंगे। जिसमें से आप हर दिन 300 मिनट से ज्यादा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर आप एक दिन में 300 मिनट से ज्यादा की कॉलिंग करते हैं तो आपको 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा।

 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डाटा

1 घंटे के लिए अनलिमिटेड डाटा

453 रुपए के रिचार्ज के अलावा आइडिया ने 16 रुपये का रीचार्ज पैक भी पेश किया है।इस स्पेशल रिचार्ज पैक के तहत आप 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऑफर वोडापोन के सुपरआवर ऑफर की तरह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+