Twitter डील के बाद एलन मस्क को नितिन गडकरी का ऑफर,भारत में बनाइए Tesla कार,नहीं चलेगी मेड इन चाइना
Twitter डील के बाद एलन मस्क को नितिन गडकरी का ऑफर,भारत में बनाइए Tesla कार,नहीं चलेगी मेड इन चाइना
नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter खरीदकर सूर्खियों में छाए हुए एलन मस्क को भारत से भी एक खास ऑफर मिला है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज इलेक्ट्रॉनिक कार टेस्ला के मालिक एलन मस्क को खास ऑफर दिया है। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को ऑफर देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि वो भारत में अपनी कार का उत्पादन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एलन मस्क भारत में उत्पादन करना चाहते हैं तो करें,भारत के पास सभी क्षमताएं और टेक्नोलॉजी हैं, लेकिन अगर वो मेड इन चाइना टेस्ला कारों को भारत में बेचना चाहते हैं तो वो अच्छा प्रस्ताव नहीं है।
Recommended Video

नितिन गजकरी ने कहा कि वो भारत में कार का उत्पादन करें। भारत के बड़ा बाजार है और यहां सभी सुविधाएं और पर्याप्त कार्यकुशलता है। यहां बंदरगाह भी है, जहां से वो अपनी कारों को इंपोर्ट भी कर सकते है,. लेकिन अगर वह उत्पादन चीन में करेंगे और भारत में बेचेंगे तो ये नहीं संभव है।
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं एलन मस्क से अनुरोध करता हूं कि वो भारत में ही उत्पादन शुरू करें। गडकरी ने एलन मस्क के मेड इन चाइना टेस्ला के कॉन्सेप्ट की भारत में एंट्री को संपष्ट तौर पर मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वो भारत आएं और यहां मैन्युफैक्चर करें। आपको बता दें कि एलन मस्क लंबे वक्त से भारत में अपनी इलेक्ट्रॉनिक कारों को बेचना चाहते हैं और जिसके लिए वो भारत सरकार ने इंपोर्ट टैक्स में छूट चाहते हैं। सरकार इसके लिए कई बार इंकार कर चुकी है। जबकि भारत चाहता है कि टेस्ला अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट यहां स्थापित करें।












Click it and Unblock the Notifications