Good News! सोने-चांदी की कीमतों में मिली राहत,जानिए आज का सोने का भाव

Good News! सोने-चांदी की कीमतों में मिली राहत,जानिए आज का सोने का भाव

नई दिल्ली। बजट में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने के घोषणा के बाद सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होती रही। पिछले दो दिनों से सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना 35470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा तो वहीं चांदी की कीमत में 148 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

 After Budget 2019 Gold and Silver Rate Unchanged First Time, Know Todays 10 Gram Gold rate

आपको बता दें कि सरकार ने बजट में सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं पर सीमा शुल्क को मौजूदा 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है। इस प्रस्ताव के बाद सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को सोना 670 रुपये की बढ़त के साथ 35,470 रुपए पर पहुंच गया तो वहीं 5 जुलाई को बजट वाले दिन सोना 590 रुपए चढ़ा। सोमवार को सोने की कीमत में स्थिरता रही।

अगर चांदी की बात करें तो शनिवार को चांदी की कीमत में 300 रुपए की तेजी आई। सोमवार को चांदी हाजिर 148 रुपए बढ़कर 38,948 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. जबकि सिक्का लिवाल 1,000 रुपए बढ़कर 81,000 रुपए और बिकवाल भी 1,000 की बढ़त के साथ 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

अगर दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाल देखें तो सोमवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 35,470 रुपए और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 35,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+