Adani Share Price: अडानी ग्रुप के शेयर बने रॉकेट, 10 फीसदी तक आया उछाल

Adani Group Share: जिस तरह से अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में घूसखोरी और भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे, उसके बाद कंपनी के शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अडानी ग्रुप की ओर से साफ किया गया है कि कुल पांच मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं, जिसमे से जो दो संगीन मामले हैं, उनपर अडानी का नाम शामिल नहीं है, इसके बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयर में एक बार फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

गौतम अडानी के खिलाफ घूसखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ग्रुप की तमाम कंपनियों के शेयर में 20-30 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन दो दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में शेयर्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बुधवार को ग्रुप की कंपनियों को शेयर में उछाल देखने को मिला था। शेयर्स में उछाल का दौर आज भी जारी है।

adani shares

अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर में आज 4 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, इसके साथ ही शेयर 2496 पर पहुंच गया है। जबकि अडानी सॉल्यूशन में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और शेयर के दाम 727 पर पहुंच गए हैं। अडानी पावर के शेयर में 9 फीसदी का उछाल हुआ है, जिसके बाद शेयर 569 तक पहुंच गए हैं। अडानी ग्रीन के शेयर में भी 10 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, जिसके बाद इसके शेयर 1087 पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+