30 जुलाई को रिटायर होंगे अजीम प्रेमजी, अब इनके हाथों में होगी विप्रो की कमान
नई दिल्ली। देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो (wipro) की कमान अब अजीम प्रेमजी के हाथों से निकलकर उनके बेटे रिशद प्रेमजी के पास होगी। दरअसल कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। अजीम प्रेमजी का कार्यकाल 30 जुलाई 2019 को खत्म होने वाला है। कार्यकाल खत्म होने से पहले कंपनी के नए एक्जीक्यूटिव चैयरमैन का ऐलान हो गया है।

वहीं ये भी तय कर लिया गया है कि 73 साल के अजीम प्रेमजी नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउंडर चेयरमैन के तौर पर बोर्ड में बने रहेंगे। आपको बता दें कि अजीम प्रेमजी 53 साल से विप्रो का नेतृत्व कर रहे हैं।
अब कंपनी की कमान अजीम प्रेमजी के बेटे रिशद प्रेमजी को सौंपी गई हैं, उन्हें एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रिशद वर्तमान में विप्रो के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर हैं और कंपनी के बोर्ड मेंबर हैं। विप्रो के मुताबिक कंपनी के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आबिद अली नीमचवाला का पद अब सीईओ और एमडी का होगा। कंपनी द्वारा ये बदलाव शेयरधारकों के सामने पेश होगा, जिसके बाद मंजूरी मिलने के बाद ही 31 जुलाई से लागू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications