AADHAAR में पता बदलना हुआ अब आसान, सरकार ने किया नियमों में बदलाव

Recommended Video

    Aadhaar Card को लेकर Govt का बड़ा बदलाव, अब Address बदलना हुआ आसान। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आधार कार्ड की अहमियत से हम सभी वाकिफ हैं। पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड की सबसे अधिक जरूरत पड़ती है। बैंक, सरकारी सब्सिडी, पैन कार्ड, आईटीआर फाइल करने के दौरान भी आधार कार्ड की जरुरत पड़ती है। ऐसे में आधार कार्ड को हर हाल में अपडेट रखना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर नियमों में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) समय-समय पर बदलाव करती रही है। ऐसा ही एक बड़ा बदलाव यूआईडीएआई ने किया है, जिसे जानना आपके लिए जरूरी है।

    पता बदलने के नियमों में बदलाव

    पता बदलने के नियमों में बदलाव

    आधार में जानकारी अपडेट करने को लेकर बुधवार को जारी अधिसूचना में ये बताया गया है कि अब आधार पर दर्ज पता आसानी से बदला जा सकेगा। अब जो लोग केवाईसी के लिए आधार नंबर दे रहे और पता कोई अन्य देना चाहते हैं, जो आधार पर अपडेट कराए गए पते से अलग है तो एक सेल्फ डिक्लरेशन देकर अपना दूसरा पता दे सकेंगे। इस फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी।

    पहले से उठ रही थी मांग

    पहले से उठ रही थी मांग

    बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से सरकार इस दिशा में काम कर रही थी। अब तक माइग्रेंट वर्कर्स जहां रहते हैं, उनको बैंक खाता खोलने में दिक्कतें होती थीं क्योंकि आधार पर पता उनके घर का होता था और काम किसी दूसरे शहर में करते थे। ये बदलाव मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम नियम में संशोधन के जरिए किया गया है।

    सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा

    सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा

    अब नए नियमों के तहत, अगर कोई शख्स पहचान के लिए आधार नंबर के साथ केंद्रीय पहचान आंकड़ा कोष से अलग पता देना चाहता है तो उसे इसकी इजाजत दी गई है। वह इस संबंध में संबंधित संस्थान को सेल्फ डिक्लरेशन दे सकता है। पहले से ही इस नियम में बदलाव की मांग की जा रही थी क्योंकि इसके वजह से बड़ी संख्या में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

    बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगी राहत

    बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगी राहत

    सरकार द्वारा बदले गए नियमों से अपना शहर छोड़कर दूसरे शहर में काम करने वालों को राहत मिलेगी। उनके पास आधार पर मूल निवास का पता रहता है लेकिन बैंक उनके वर्तमान पते पर खाता खोलना चाहते हैं, जहां वे काम के सिलसिले में अभी रहते हैं। कई मामलों में जहां लोग केवाईसी के लिए आधार पर दर्ज पते से अलग पता देना चाहते हैं, उनके लिए ये बेहद अहम बदलाव है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+