चाय की सबसे महंगी चुस्की, 100000 रुपए किलो बिक रही असम की ये खास चाय, जानें खूबियां
चाय की सबसे महंगी चुस्की, 100000 रुपए किलो बिक रही असम की ये खास चाय, जानें क्या खूबियां
नई दिल्ली। चाय के लिए आप सामान्य तौर पर कितना खर्च करते हैं? एक कप चाय के लिए 10 या 20 रुपए तो वहीं एक किलो चायपत्ती के लिए 300 से 400 रुपए। ये तो बात सामान्य चाय की है, लेकिन इन दिनों लखटकिया चाय चर्चा में है। असम की ये खास चाय अपनी कीमत के कारण चर्चा में बनी हुई है। इस दुर्लभ चाय की कीमत 100000 रुपए प्रति किलो है, जिसके कारण ये सुनहरी चाय चर्चा में है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस चाय का मात्र 1 किलो ही उत्पादन किया गया है।

असम की गोल्डन टी
भले ही आपको इस चाय की कीमत सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन चाय के शौकीन लोगों के लिए ये कीमत कुछ नहीं। असम के गोलाघाट जिले की दुर्लभ किस्म की जैविक चाय पाभोजन गोल्ड टी की कीमत 1 लाख रुपए तक पहुंच गई है। इस चाय को चाय ब्रांड एसा टी ने खरीदा है।

क्या है इस चाय में खास
असम के दुर्लभ चाय पभोजन गोल्ड टी का स्वाद उसकी सबसे बड़ी खासियत है। ये चमकदार पीले रंग की चाय को बनाने में काफी मेहनत लगती है। इस चाय़ को बागानों से चाय की दूसरी खेप के चुनिंदा उपरी पत्तों को तोड़कर तैयार किया जाता है। इन पत्तियों का रंग बाद में गोल्डन हो जाता है। जब इन पत्तियों की चाय हनाई जाती है तो उसका रंग और सुनहरा हो जाता है।

दुनियाभर में फैले हैं ग्राहक
एसा चाय के सीईओ बिजित सरमा इस खास चाय की खूबियां गिनाते हुए कहते हैं कि इस चाय के स्वाद के चाहने वाले दुनियाभर में फैले हैं। उनके लिए इस चाय की एक चुस्की का स्वाद इसकी कीमत से कहीं अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हैं कि हमारे जरिए चाय प्रेमियों को असम के असली चाय का क्वाद मिल रहा है। वहीं पाभोजन ऑर्गेनिक टी एस्टेट की मालिक राखी दत्ता सैकिया कहती हैं कि इस चाय को तैयार करना बहुत मुश्किल प्रोसेस हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस दुर्लभ किस्म की चाय का केवल एक किलो ही तैयार किया । इस चाय को लेकर लोगों से मिली प्रतिक्रिया से हम बेहद खुश है।
वाह रे किस्मत...इस कंपनी में काम करने वालों पर छप्परफाड़ कर बरसा पैसा, 220 कर्मचारी बन गए करोड़पति












Click it and Unblock the Notifications