वाह रे किस्मत...इस कंपनी में काम करने वालों पर छप्परफाड़ कर बरसा पैसा, 220 कर्मचारी बन गए करोड़पति
वाह रे किस्मत...इस कंपनी में काम करने वाले 220 कर्मचारी बन गए करोड़पति
नई दिल्ली। महंगाई की मार के बीच नौकरीपेशा लोगों की कम पड़ती सैलरी बड़ी मुश्किलें पैदा करती हैं, लेकिन देश की एक कंपनी ऐसी भी है, जिसने अपने कर्मचारियों को करोड़पति बना दिया है। इस कंपनी में काम कपने वाले कर्मचारियों की सैलरी में लगातार बढ़ोतरी हुई है और 1 करोड़ रुपए से अधिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या एक साल के भीतर 44 फीसदी तक बढ़ गई है। एफएमसीजी , होटल और एग्रीबिजनेस से जुड़ी कंपनी ITC ग्रुप के करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

करोड़पति कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
कंपनी की ओर से वार्षिक रिपोर्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक आईटीसी समूह में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी की डिटेल भी साझा की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी में करोड़पति कर्मचारियों की संख्या 44 फीसदी बढ़ी है। वित्त वर्ष 2021-22 में 1 करोड़ रुपए से अधिक का वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 44 फीसदी तक बढ़ी है।कंपनी में कर्मचारियों की संख्य़ा 23829 है।

220 कर्मचारियों की सैलरी करोड़ों में
रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 में 153 कर्मचारियों की सैलरी 1 करोड़ या उससे अधिक थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में ऐसे कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। ये कर्मचारी पूरे वर्ष में कार्यरत थे और कुल मिलाकर 1 करोड़ या इससे अधिक की सैलरी पा रहे हैं। मासिक तौर पर उनकी सैलरी 8.5 लाख रुपए या उससे अधिक है।

कितनी है एमडी की सैलरी
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी की सैलरी में इस वित्तीय वर्ष में 5.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उनकी सैलरी अब बढ़कर 12.59 करोड़ रुपए हो चुकी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक उनकी सैलरी सभी कर्मचारियों के सैलरी के औसत अनुपात में 224:1 है। वहीं कंपनी के कार्यकारी निदेशक बी सुमंत की सैलरी 5.76 करोड़ रुपए और आर टंडन की सैलरी 5.60 करोड़ रुपए है।
इस प्राइवेट कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, कर्मचारी घर बैठे उठा सकेंगे साल भर की सैलरी
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications