8th Pay Commission: अब कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन? जानें किन-किन भत्तों में बड़ा बदलाव?
8th Pay Commission: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं या पेंशनभोगी, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार ने ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब ये है कि लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों की सैलरी और पेंशन में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस आयोग से करीब 36 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनभोगी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। यानी पूरे देश में करोड़ों परिवारों को इसका आर्थिक लाभ मिलेगा। कितनी बढ़ेगी सैलरी....

फिटमेंट फैक्टर से बढ़ेगी सैलरी कितनी?
फिटमेंट फैक्टर यानी वो गुणक जिससे नया बेसिक वेतन तय किया जाता है। इस बार इसका अनुमान 2.28 से 2.86 के बीच बताया जा रहा है। मतलब अगर किसी कर्मचारी का मौजूदा बेसिक वेतन ₹18,000 है, तो वो बढ़कर ₹41,000 से ₹51,000 तक जा सकता है। यानी सैलरी में 40-50% तक की सीधी बढ़ोतरी हो सकती है।
पेंशनभोगियों को भी फायदा
पेंशन लेने वाले लोगों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। अभी जिनकी न्यूनतम पेंशन ₹9,000 है, वो बढ़कर ₹20,000 तक हो सकती है। पारिवारिक पेंशन वालों को भी इसी तरह राहत मिलेगी।
क्या सिर्फ सैलरी बढ़ेगी?
नहीं, इसके साथ ही कई भत्ते भी बढ़ेंगे। मसलन-
- एचआरए (HRA): रहने के शहर के आधार पर बदलेगा। मेट्रो शहर में ज्यादा, छोटे शहर में कम।
- टीए (Travel Allowance): नौकरी की प्रकृति और यात्रा की ज़रूरत पर आधारित।
- एनपीएस योगदान: सैलरी बढ़ने से NPS में कर्मचारी और सरकार दोनों का अंशदान भी बढ़ेगा।
- सीजीएचएस (CGHS): स्वास्थ्य सुविधा के शुल्क भी संशोधित वेतन पर आधारित होंगे।
अनुमानित नए वेतन का उदाहरण (2.28 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से)-
- लेवल 3 (ग्रेड पे 2000): शुद्ध वेतन लगभग ₹68,849
- लेवल 6 (ग्रेड पे 4200): शुद्ध वेतन करीब ₹1,09,977
- लेवल 9 (ग्रेड पे 5400): शुद्ध वेतन लगभग ₹1,66,401
- लेवल 11 (ग्रेड पे 6600): शुद्ध वेतन करीब ₹2,16,825
आपको बता दें कि ये आंकड़े फिलहाल अनुमानित हैं और अंतिम सिफारिशें आयोग द्वारा दी जाएंगी। आयोग के सदस्य सभी पहलुओं का अध्ययन करके रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे।
अब आगे क्या होगा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद संसद में इस बात की पुष्टि की है कि 8वां वेतन आयोग गठित किया जा चुका है। हालांकि, रिपोर्ट कब पेश होगी, इसकी कोई तारीख तय नहीं की गई है। सरकार ने मंत्रालयों से इनपुट मांगे हैं, ताकि वेतन और पेंशन में बदलाव को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।
कब से लागू हो सकता है नया वेतन आयोग?
ज्यादातर वेतन आयोग अगले पांच साल की अवधि के लिए लागू होते हैं। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक चला, तो 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती हैं। लेकिन अभी कोई ऑफिशियल डेट तय नहीं हुई है। इससे करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनधारक सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।
निचोड़ में बात यह है कि... 8वें वेतन आयोग की घोषणा एक बहुत बड़ा फैसला है, जो न सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाएगा, बल्कि उनकी जिंदगी में भी स्थिरता और राहत लाएगा। उम्मीद है कि इस बार की सिफारिशें पिछले आयोगों से भी बेहतर होंगी।












Click it and Unblock the Notifications