7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, जल्द मिलेगा बढ़ा हुआ DA, जानें कितना आएगा एरियर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बढ़ा हुआ DA, जानें कितना आएगा एरियर

नई दिल्ली। लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही तोहफा मिल सकता है। केंद्रीय कर्मचारियों के रूके हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कर्मचारियों के बैंक खाते में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और एरियर का भुगतान होगा।

जल्द होगी DA में बढ़ोतरी

जल्द होगी DA में बढ़ोतरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द राहत की खबर आ सकती है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की तीन किस्तों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के 1 जनवरी, 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 क महंगाई भत्ते का भुगतान बकाया है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही इस बकाए का भुगतान एरियर सहित किया जाएगा।

28 फीसदी तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता

28 फीसदी तक पहुंच सकता है महंगाई भत्ता

अगर सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो उनका DA बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच सकता है, हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। खबरों की माने को जून 2021 में डीए बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है, ऐसे में कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जाएगा। वहीं महंगाई भत्ते के साथ-साथ ट्रेवल और मेडिकल अलाउंस भी बढ़ेगा।

बढ़ाई पेंशन की अधिकतम सीमा

बढ़ाई पेंशन की अधिकतम सीमा

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के लिए फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है। अब फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को 45 हजार से बढ़ाकर 1.25 लाख प्रति माह कर दिया गया है। वहीं कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी का असर उनके भविष्य निधि की रकम पर भी पड़ने वाला है। कर्मचारियों के डीए की बहाली के बाद उनके पीएफ में भी बढ़ोतरी होगी। डीए में बढ़ोतरी के साथ ही पीएफ योगदान में बढ़ोतरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+