7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, इन महीने मिलेगा डबल फायदा
7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा,इन महीने मिलेगा डबल फायदा
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग(7th Pay Commission) के तहत वेतन बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद अब खत्म हो चुकी है। अब उनकी सारी उम्मीदें लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) के बाद आने वाली केंद्र सरकार पर टिकी है। जहां केंद्रीय कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी की आस खो चुके हैं तो वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड(BSNL) के कर्मचारियों को नए वित्तीय वर्ष 2018-19 के साथ ही तोहफा मिला है। टेलिकॉम विभाग ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को इसी महीने से लागू करने की तैयारी कर ली है।

इन कर्मचारियों को मिला तोहफा
बीएसएनएल(BSNL) के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ ही टेलिकॉम विभाग ने बीएसएनएल के कर्मचारियों को तोहफा दिया हैय़ टेलिकॉम विभाग इसी महीने से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इस ऐलान के साथ ही बीएसएनएल के कर्मचारियों का लंबे वक्त से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा।

जल्द मिलेगी बकाया राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न केवल इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी का रास्ता खुल गया है बल्कि जल्द ही उन्हें बकाया राशि भी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 अप्रैल को BSNL की अहम बैठक होनी है। इस बैठक में 2018-19 के वित्तीय नतीजों पर चर्चा की जाएगी। वहीं इस वित्तीय वर्ष के लिए निवेश और काम का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

अप्रैल से लागू होगी वेतन आयोग की सिफारिशें
सूत्रों की माने तो टेलिकॉम विभाग ने कर्मचारियों की मांगों को वित्त मंत्रालय को भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें अप्रैल 2019 से लागू हो सकती है। जहां सैलरी बढ़ोतरी की सिफारिशें लागू करने की तैयारी चल रही हैं तो वहीं 4G स्पैक्ट्रम की मांग को लेकर ऑल इंडिया यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल(AUAB) ने तीन दिनों की हड़ताल बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications