7th Pay Commission: 15 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारियों को PM मोदी दे सकते हैं बड़ी खुशखबरी, सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा ऐलान, लेकिन...

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को कल बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी 15 अगस्त को लाल किले से देश के 50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि कल पीएम मोदी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की मुराद पूरी कर सकते हैं और उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर का तोहफा देंगे।

 कल मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

कल मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कल 15 अगस्त को पीएम मोदी बड़ा ऐलान कर सकते हैं। पीएम मोदी 15 अगस्त को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं। कर्मचारियों को उम्मीद है कि पीएम मोदी उनकी मांग के अनुरूप न्यूनतम वेतन को 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए करने का ऐलान कर सकते हैं वहीं फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 किया जा सकता है।

पढ़ें- 7th Pay commission: ...तो इसलिए नहीं होगी आपकी सैलरी में बढ़ोतरी,जानिए क्या है वजह

 फिटमेंट फैक्टर 2.80 से अधिक नहीं

फिटमेंट फैक्टर 2.80 से अधिक नहीं

लाखों केंद्रीय कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार लोगों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.80 कर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर 2.57 के अनुरूप की गई, लेकिन कर्म चारी इसे बढ़ाकर 3.68 कर ने की मांग पर अड़े हैं।

 क्या थी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश

क्या थी सातवें वेतन आयोग की सिफारिश

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर सातवें वेतन आयोग ने कर्मचारियों की सैलरी में 14.27 फीसदी की बढ़ोतरी की सिफारिश की। इसके तहत कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 7000 से बढ़ाकर 18000 की जानी है, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी 26000 रुपए की जाए और फिटमेंट फैक्टर भी 3.68 गुना किया जाए। कर्मचारियों की इन्हीं मांगों के चलते जून 2016 में मंजूर हुई वेतन आयोग की सिफारिशें अब तक लागू नहीं हो सकी।

 मानी जा सकती है ये मांगें

मानी जा सकती है ये मांगें

माना जा रहा है केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांगों को संसोधित कर मांग सकती है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर सकते हैं। हालांकि माना जा रहा है कि वेतन में बढ़ोतरी कर्मचारियों की मांग के अनुरुप नहीं होगा, बल्कि केंद्र सरकार इस में 3000 रुपए की बढ़ोतरी कर सकती है और न्यूनतम वेतन 18000 र ुपए से बढ़ाकर 21000 रुपए कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+