7th Pay Commission: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 8000 रू की बढ़ोतरी, इस दिन मोदी सरकार लेगी बड़ा फैसला

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई है। लाखों केंद्रीय कर्मचारी मोदी सरकार की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। हर किसी को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की इंतजार है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का फायदा बड़े पैमाने पर केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों के कर्मचारियों को भी मिला है, लेकिन सरकार ने अब तक इस सिफारिशों को लागू नहीं किया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को इसी महीने खुशखबरी मिल सकती है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Central Employees को देने वाली है 7th Pay Commission का फायदा | वनइंडिया हिंदी

     सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों को लागू करेगी सरकार

    सातवें वेतन आयोग के सिफारिशों को लागू करेगी सरकार

    लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार इसी महीने खत्म होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अब सरकार इस महीने कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन को बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांग के मुताबिक, उनके फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती है। सरकार अगर इस बढ़ोतरी को मंजूरी देती है तो कर्मचारियों की सैलरी में 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी होगी।

    इतनी बढ़ेगी सैलरी

    इतनी बढ़ेगी सैलरी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सरकार सातवें वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिशों से अधिक की बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में इजाफा कर सकती है। सातवें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर की सिफारिश की है, लेकिन केंद्रीय कर्मंचारियों की मांग है कि इसे बढ़ाया जाए। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि न्यूनतम वेतन को 21000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए किए जाए। माना जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्रीय कैबिनेट फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर सकती गै। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा होगा। फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगी। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3.68 फीसदी करती हैं तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8,000 रुपए तक का इजाफा हो जाएगा। इस बढ़ोतरी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 26000 रुपए तक हो जाएगी।

     इस दिन होगा वेतन बढ़ोतरी का ऐलान

    इस दिन होगा वेतन बढ़ोतरी का ऐलान

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते होने वाली कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कैबिनेट सैलरी बढ़ोतरी पर मुहर लगा सकती है। सरकार इस मुद्दे पर फैसला ले सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर कल बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ही फैसला लेना था, लेकिन चूंकी इस बीच सरकार सार्वजनिक उपक्रमों की हिस्सेदार और टेलीकॉम सेक्टर में मची उथल-पुछल में फंसी रह गई, जिसकी वजह से सैलरी बढ़ोतरी का मुद्दा रह गया, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार अगली कैबिनेट बैठक में फिटमेंट फैक्टर पर फैसला ले सकती है।

    इन कर्मचारियों की सैलरी में 21000 रुपए की बढ़ोतरी

    इन कर्मचारियों की सैलरी में 21000 रुपए की बढ़ोतरी

    भले ही केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार हो, लेकिन रेल मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को ये तोहफा देकर खुश कर दिया है। भारतीय रेलवे के 8 कैटेगरी के नॉन गैडेटेड मेडिकल कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। रेलवे रेलवे बोर्ड ने इन कर्मचारियों के प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोशन के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। भारतीय रेलवे द्वारा जारी बयान के अनुसार, 8 श्रेणियों में पदोन्नति के की गई है। इस प्रमोशन के बाद इन नॉन गैजेडेट मेडिकल कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी हुई है।

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, 45000 रू बढ़ी इन कर्मचारियों की सैलरी

    योगी सरकार का बड़ा फैसला, 45000 रू बढ़ी इन कर्मचारियों की सैलरी

    उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के कॉन्ट्रैक्ट पर तैनात टीचरों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी का निर्देश दिया है। यूपी की योगी सरकार ने टीचरों की सैलरी में 50 फीसदी तक इजाफा किया है। प्रदेश सरकार के बाद टीचरों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, जिसे कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। इस मंजूरी के बाद मेडिकल कॉलेजों के शिक्षकों की सैलरी में 50% का इजाफा होगा।

    LIC पॉलिसीधारक ध्यान दें! 30 नवंबर से बंद हो रहे हैं 20 से ज्यादा बीमा, अगर आपके पास भी है ये पॉलिसी तो जानिए क्या होगा असर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+