7th Pay Commission:इन कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा, वेतन बढ़ोतरी का ऐलान
7th Pay Commission:इन कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा,बढ़ी सैलरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सरकार उनकी सैलरी में बढ़ोतरी का ऐलान करेगी और उनकी मांगों को मान लेगी। जहां एक ओर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है तो वहीं बिहार सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। बिहार सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है और उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की है।

इन कर्मचारियों को मिला होली का तोहफा
बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बिहार सरकार के कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बढ़ोतरी के साथ अब बिहार के राज्य कर्मचारियों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
इस बैठक में न केवल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया गया बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। वित्त विभाग के तहत पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन, पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई। अब इन कर्मचारियों को 9 प्रतिशत के बजाए 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

49 प्रस्तावों को मंजूरी
बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। इन प्रस्तावों में महंगाई भत्ते के अलावा वित्त विभाग के अंतर्गत वित्तीय संस्थान निदेशालय को पुनर्गठित कर सांस्थिक वित्त निदेशालय का गठन करने के प्रस्ताव को मंजूरी, साथ ही साथ इसके संचालन के लिए पदों के सृजन की भी स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के तहत पटना में नवसृजित अभियंत्रण महाविद्यालय, राजकीय पोलिटेक्निक संस्थान में कई पदों के सृजन की स्वीकृति भी मिली है। वहीं राजधानी पटना में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए राशि आवंजिट की गई है।












Click it and Unblock the Notifications