7th Pay Commission: 23 मई से पहले 9 लाख कर्मचारियों के लिए आ सकती है खुशखबरी

7th Pay Commission: 23 मई से पहले 9 लाख कर्मचारियों के लिए आ सकती है खुशखबरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत 9 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से इन कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार इन कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर राजी हो गई है। सरकार जल्द इसे लेकर ऐलान कर सकती है। माना जा रहा है कि 23 मई से पहले सरकार इसे लेकर ऐलान कर सकती है। इसके तहत इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा किया जाएगा।

 इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

इन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 मई से पहले सरकार 9 लाख कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। ये कर्मचारी यह बढ़ोतरी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स(BSF) , इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस(ITBP), सर्विस सेलेक्शन बोर्ड(SSB), भारतीय रेलवे कर्मचारी, आईटीएस और भारत संचार निगर(BSNL) के कर्मचारियों के लिए होगी।

 BSNL कर्मचारियों की मांग

BSNL कर्मचारियों की मांग

BSNL के कर्मचारियों ने सरकार के सामने सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी की मांग की है। ये कर्मचारी सरकार से सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन बढ़ोतरी, पेंशन में संसोधन, प्रमोशन जैसी मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लागू होने की वजह से सरकार कर्मचारियों की वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर पाई है, लेकिन हाल ही में महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

क्या है कर्मचारियों की मांग

क्या है कर्मचारियों की मांग


केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया, लेकिन कर्मचारियों की मांग है कि वेतन आयोग द्वारा की गई सिफारिशों में कुछ सुधार किए जाए। जैसे कर्मचारियों की मांग है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 18000 रुपए प्रति माह से बढ़ा कर 26000 रुपए प्रति माह की जाए। वहीं फिटमेंट फैक्टर को 2.58 से बढ़ाकर 3.68 फीसदी किए जाने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+