7th Pay Commission: नए साल में मोदी सरकार देगी तोहफा,वेतन में 34060 रुपए की बढ़ोतरी ! जानें पूरा कैलकुलेशन

7th Pay Commission: नए साल में मोदी सरकार देगी तोहफा,वेतन में 34060 रुपए की होगी बढ़ोतरी, जानें पूरा कैलकुलेशन

नई दिल्ली, 28 दिसंबर। 7th Pay Commission latest Update. नए साल के साथ मोदी सरकार ने लोगों को तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार नए साल में कर्मचारियों को सैलरी में 34060 रुपए की बढ़ोतरी कर सकती है। कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के जरिए बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है।

 कर्मचारियों को मिलेगा वेतन बढ़ोतरी

कर्मचारियों को मिलेगा वेतन बढ़ोतरी

सरकार नए साल में कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है। फिटमेंट फैक्टर के जरिए कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। कर्मचारियों के बेसिक पे और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जा सकती है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार जनवरी 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 से 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। महंगाई भत्ते के साथ इस बार फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी में भी बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है सरकार बेसिक सैलरी को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए कर सकती है।

 फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी

फिटमेंट फैक्टर के तहत बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी

अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। साल 2016 के बाद से कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। उस वक्त कर्मचारियों की सैलरी को 6000 रुपए से बढ़ाकर 18000 रुपए तक दिया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों की बेसिक को 18000 रुपए से बढ़ाकर 26000 रुपए किया जा सकता है।

 खाते में आएगी इतनी सैलरी

खाते में आएगी इतनी सैलरी

बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाएगी। बेसिक सैलरी के आधार पर डीए 31 फीसदी में 2 से 3 फीसदी की जा सकती है। अगर 31 फीसदी के हिसाब से ही कैलकुलेट करें तो 26000 रुपए की बेसिक सैलरी पर 8060 रुपए का महंगाई भत्ता मिलेगा। यानी आपके खाते में 34060 रुपए प्रति माह सैलरी आएगी। अगर सरकार DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो महंगाई भत्ता बढ़कर 8840 रुपए हो जाएगा। ऐसे में खाते में 34840 रुपए मिलेगा।

 18 महीने का एरियर बाकी

18 महीने का एरियर बाकी

आपको बता दें कि लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने के डीए एरियर बाकी है। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्‍वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने सरकार के सामने मांग रखी है कि सरकार कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया डीए एरियर का वन टाइम सेटलमेंट करें। इसे लेकर कई दौर की बातचीत हुई है, लेकिन कोई ठोस नजीता नहीं निकला है। सरकार की ओर से एरियर भुगतान को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है।अब ये मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, अब पीएम मोदी एरियर को लेकर फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+