7th Pay Commission: इन कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने दी मंजूरी, अब बढ़कर मिलेगी सैलरी
7th Pay Commission: इन कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, अब बढ़कर मिलेगी सैलरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों केंद्रीय कर्मचारी अब तक 7th pay commission की सिफारिशों से बढ़कर सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक ओर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार जारी है तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राजस्थान गहलोत सरकार ने सूबे के पांच कृषि विश्वविद्यालयों और एक पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, लाइब्रेरियंस, फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर्स की सैलरी से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इन कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
राजस्थान सरकार ने प्रदेश के पांच कृषि विश्वविद्यायलों के साथ-साथ एक पशु विवि के कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। नए प्रस्ताव के तहत इन कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत निर्धारित पे स्केल के हिसाब से सैलरी मिलेगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 24 जून को ही नए पे स्केल से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी दी गई।
इस मंजूरी के बाद अब 1 जनवरी 2017 से इस कर्मचारियों को नई सैलरी मिलेगी। 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2018 के बीच का एरियर लोगों के पीएफ खाते में जमा किया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक जिन शिक्षकों की ज्वाइनिंग 2004 के बाद हुई है उन्हें तीन किश्तों में एरियर मिलेगा।











Click it and Unblock the Notifications